छत्तीसगढ़
Trending

 छत्तीसगढ़ में 15 जून तक मानसून  सक्रिय होने की संभावना

रायपुर । छत्तीसगढ़ में जारी भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग से सुखद खबर आई है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आज-कल में दक्षिण-पश्चिम मानसून की छत्तीसगढ़ में एंट्री होने जा रही है। सबसे पहले बस्तर और फिर पूरे छत्तीसगढ़ में बारिश की संभावना जताई गई है ।

मौसम वैज्ञानिक गायत्री वाणी कांचीभोटला ने बताया “29 मई को कोंडागांव नारायणपुर में मानसून ने प्रवेश किया था। उसके बाद कंडीशन उतना फेयरवेल नहीं बना, इसलिए मानसून प्रोग्रेस नहीं कर सका। आज की स्थिति में देखा जाए तो छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे में मानसून आगे बढ़ाने की संभावना है। नॉर्मल वेदर भी देखा जाए, तो शनिवार से वर्षा ओर गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। अगले चार पांच दिन प्रदेश सहित राजधानी रायपुर में भी पानी गिरने की संभावना है।

आईएमडी के अनुसार छत्तीसगढ़ में सुस्त पड़े मानसून की रफ्तार 15 जून तक एक्टिव हो सकती है। जिससे समूचे छत्तीसगढ़ यानी रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, सरगुजा और बस्तर संभाग में झमाझम बारिश होगी ।मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में औसत से ज्यादा बारिश होने की संभावना जताई है। पिछले हफ्ते के गुरुवार को पूरे प्रदेश में 670 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। मई में अब तक 5,050 मिमी बारिश हो चुकी है, जो सामान्य 430-450 मिमी के कोटे से लगभग 11 गुना अधिक है। हालांकि इसके बाद प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर शुरू हुआ और तापमान 40 डिग्री से ऊपर जा पहुंचा। कुछ दिनों तक आंधी-तूफ़ान का सिलसिला चलता रहा लेकिन मौसम की बेरुखी जारी रही।छत्तीसगढ़ में थम गए मानसून के फिर से आगे बढ़ाने की संभावना है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ में 29 मई तक कोंडागांव नारायणपुर में मानसून पहुंच गया था लेकिन कुछ दिनों की गतिविधि के बाद मानसून रुक गया। अब एक बार फिर मानसून के आगे बढ़ाने की संभावना है। मौसम विभाग की माने तो आगामी चार से पांच दिनों तक अच्छी बारिश होगी। इस दौरान गरज के साथ बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button