अपराध
Trending

 स्टंटबाज युवक गिरफ्तार, सोशल मीडिया में बीते दिनों वीडियो हुआ था वायरल

अंबिकापुर। सड़क पर बाइक से स्टंट करते हुए युवक का वीडियो सोशल मीडिया में बीते दिनों तेजी से वायरल हो रहा था। जिसके बाद सरगुजा पुलिस मामले को संज्ञान में लेते हुए आरोपित युवक को आज शन‍िवार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया साथ ही खतरनाक तरीके से बाइक राइडिंग करने पर दो हजार रूपये का चालान भी काटा है। मामले जिले के लुण्ड्रा थाना क्षेत्र का है।

सरगुजा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जिले के लुण्ड्रा इलाके में बीते दिनों युवक के द्वारा सड़कों पर स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हुआ था। युवक व्यस्तम मार्ग में बाइक से स्टंट करते हुए दिखाई दे रहा था। जिसके बाद सरगुजा पुलिस ने इस मामले कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर आज कोर्ट में पेश किया गया।

इधर, पुलिस ने सख्त हिदायत देते हुए स्टंटबाजी करने वाले युवक मोहित का दो हजार रुपए का चालान काटा है। पुलिस ने युवक को हिदायत दी है कि, यदि भविष्य में वह बाइक राइडिंग करते हुए दिखा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस मामले में सीतापुर एसडीओपी राजेंद्र मंडावी ने आज शनिवार को बताया कि, युवक के द्वारा खतरनाक तरीके से स्टंट का वीडियो मिला था। सरगुजा एसपी ने मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए थे। पुलिस ने बरगीडीह निवासी युवक मोहित गुप्ता को गिरफ्तार किया है। युवक को पुलिस ने मुचलके पर छोड़ दिया है। वह छत्तीसगढ़ राइडर ग्रुप का सदस्य बताया जा रहा है।

आगे उन्होंने बताया कि, सरगुजा एसपी के निर्देश पर अन्य सदस्यों पर भी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस द्वारा लगातार लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने वालों के साथ ही तीन सवारी पर कार्रवाई की जा रहीं है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper