RADA
अपराध
Trending

 12 वर्षीय नाबालिग रेप पीड़िता की इलाज के दौरान मौत

सूरजपुर । जिले के खड़गवां पुलिस चौकी अंतर्गत नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता की इलाज के दौरान रायपुर के एक अस्पताल में बीते देर रात मौत हो गई। इस घटना से परिजनों के साथ साथ पूरे क्षेत्र के लोगों में शोक की लहर है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मिली जानकारी के अनुसार, सूरजपुर जिले के खड़गवां पुलिस चौकी अंतर्गत एक गांव की रहने वाली 12 वर्षीय नाबालिग लड़की अपने माता पिता के साथ अपने नानी के घर रहती थी। इसी दौरान एक जून को पीड़िता के साथ उसी गांव के एक नाबालिग ने दुष्कर्म किया। पीड़िता ने दुष्कर्म के बारे में परिजनों को कुछ नहीं बताया। लेकिन, छह जून को नाबालिग बच्ची का स्वास्थ्य खराब होने पर उसे अंबिकापुर में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां जांच में दुष्कर्म के मामले का खुलासा हुआ।

परिजनों ने पुलिस चौकी में मुकदमा दर्ज कराया। खड़गवां पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कई स्थानों पर छापेमारी की और आरोपित नाबालिग को हिरासत में लिया। आरोपित को बीते शाम कोर्ट में पेश करने के बाद बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया है। इधर, पीड़िता की खराब स्थिति के कारण उसे राजधानी रायपुर रेफर कर दिया गया। जहां आठ दिन बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने आरोपित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

इस मामले में एसपी संतोष महतो ने आज रविवार को बताया कि, पूरी घटना खड़गवां पुलिस चौकी क्षेत्र का है। यहां पर एक नाबालिग लड़की के साथ एक नाबालिग के द्वारा दुराचार किए जाने का मामला सामने आया है। इस मामले को लेकर मुकदमा दर्ज कर ली गई है। नाबालिग आरोपित को हिरासत में लेकर कोर्ट के आदेश पर संप्रेक्षण गृह में भेज दिया गया है। आगे की जांच जारी है।

 

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका