विशेष
Trending

Happy Father’s Day 2025: आज है फादर्स डे, खास मौके पर इन मैसेज के जरिए कहें लव यू पापा

आज है रविवार, 15 जून 2025. वो खास दिन जब हम जिंदगी के सबसे मजबूत और साइलेंट हीरो, अपने पापा, को सलाम करते हैं. अंतरराष्ट्रीय फादर्स डे हर साल जून के तीसरे रविवार को मनाया जाता है, और ये दिन पूरी दुनिया में उन महान पुरुषों को समर्पित होता है जिन्होंने हमें चलना सिखाया, गिरने पर थामा और हमेशा चुपचाप हमारी ढाल बने रहे. इस खास मौके पर, हमने आपके लिए चुनिंदा प्यार भरे, भावुक और दिल को छू जाने वाले संदेशों की एक शानदार लिस्ट तैयार की है ताकि आप अपने पापा के प्रति अपना सम्मान, आभार और बेइंतहा प्यार कुछ खास शब्दों में बयां कर सकें. पापा वो होते हैं जाे अपने बच्‍चों के ल‍िए अपनी खुशी की भी परवाह नहीं करते हैं। ऐसे में अगर आप इस खास मौके पर उनके चेहरे पर मुस्‍कान लाना चाहते हैं तो हम आपको कुछ स्‍पेशल मैसेज के बारे में बताने जा रहे हैं। आप अपने पापा को ये प्‍यार भरा संदेश भेजकर फादर्स डे की शुभकामनाएं दे सकते हैं। आइए जानते हैं पिता का प्यार सागर से भी गहरा होता है,
फादर्स डे पर इन इमेज, मैसेज और कोट्स के जरिए कहें लव यू पापा
जब दुनिया को आपके जैसे पिता मिल जाएं
तो सुपरहीरो की क्या जरूरत है?
हैप्पी फादर्स डे, पापा!

मेरे आदर्श और सबसे अच्छे दोस्त को
फादर्स डे की हार्दिक शुभकामनाएं.
एक अविश्वसनीय पिता और हम सभी
के लिए प्रेरणा बनने के लिए आपका धन्यवाद.

Fathers Day 2025 Wishes 2
लव यू पापा. (Image: Jansatta)

पिता के बिना जिंदगी वीरान होती है,
तनहा सफर में हर राह सुनसान होती है,
जिंदगी में पिता का होना जरूरी है,
पिता के साथ से हर राह आसान होती है.
हैप्पी फादर्स डे पापा

है समाज का नियम भी ऐसा पिता सदा गंभीर रहे,
मन मे भाव छुपे हों लाखों, आंखो से न नीर बहे,
करे बात भी रुखी-सूखी, बोले बस बोल हिदायत के,
दिल मे प्यार है मां जैसा ही, लेकिन अलग तस्वीर रहे.
हैप्पी फादर्स डे

 

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper