पंजाब
Trending

पंजाब में कोरोना संबंधी दिशा-निर्देश जारी

 चंडीगढ़ । पंजाब में कोरोना के मामले सामने आने के बाद सरकार ने शनिवार को राज्य में कोरोना गाइडलाइन जारी कर दी है। रिपोर्ट के अनुसार राज्य में एक सप्ताह पहले जहां केवल 12 एक्टिव केस थे, अब उनकी संख्या बढक़र 35 से ज्यादा हो चुकी है। राज्य में सर्वाधिक मामले लुधियाना में हैं। यहां 23 नए मामले आ चुके हैं। लुधियाना से दो कोविड मरीजों की मौत हो चुकी है।

शनिवार को जारी किए गए निर्देशानुसार वृद्ध, गर्भवती महिलाओं, बीमार और कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों को भीड़भाड़ वाले और बाजारी स्थानों पर मास्क पहनना जरूरी है। स्वास्थ्य कर्मचारियों को भी मास्क पहनने और कोविड-उपयुक्त व्यवहार का पालन करने की सलाह दी गई है। खांसते या छींकते समय अपने मुंह और नाक को रूमाल, टिश्यू पेपर से ढकें। गाइडलाइन के अनुसार अगर आपको बुखार, खांसी और सांस लेने में कठिनाई हो तो मास्क पहनें और तुरंत डॉक्टर को दिखाएं। बिना हाथ धोए अपने चेहरे, मुंह या आंखों को न छुएं। स्वयं दवा न लें, विशेषकर श्वसन संबंधी लक्षणों के लिए, हमेशा चिकित्सकीय सलाह लें।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper