छत्तीसगढ़

Cg news : प्रधान पाठिका के सामने बैठकर शराब पीने वाला शिक्षक निलंबित

Cg news : प्रधान पाठिका के सामने बैठकर शराब पीने वाला शिक्षक निलंबित

 

बिलासपुर। प्रधान पाठिका के सामने बैठकर स्कूल में शराब पीने वाले शिक्षक को डीईओ ने निलंबित कर दिया है। साथ ही डीईओ-बीईओ को शिक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए गए है। शिक्षक का नाम संतोष कुमार केवट है जो प्राइमरी स्कूल में पदस्थ है। ये पूरा मामला मस्तूरी ब्लाक के मचहा प्राइमरी स्कूल का है।

जानकारी के मुताबिक, शराबी शिक्षक की करतूत का वीडियो क्षेत्र के किसी युवक ने बनाया है। घटना बीते बुधवार 28 फरवारी की है। स्कूल में संतोष केवट सहायक शिक्षक के पद पर तैनात है। दरअसल, शिक्षक के शराबखोरी की शिकायत लंबे समय से मिल रही थी। बुधवार को शिक्षक स्कूल लेट से पहुंचा और प्रधानपठिका के सामने बैठकर शराबखोरी करने लगा। घटना के दौरान कुछ स्थानीय लोग भी स्कूल में मौजूद थे। बुधवार को शराब के नशे में शिक्षक स्कूल पहुंचा, इस दौरान उसकी शर्ट की जेब में शराब की बोतल थी। जिसे देखकर एक युवक टीचर का वीडियो बनाने लगा।

Back to top button
📰 E-Paper