उत्तराखण्ड
Trending

उत्तराखंड में इस साल वनाग्नि की घटनाओं में बड़ी गिरावट

देहरादून । उत्तराखंड के जंगलों में इस बार पिछले साल की अपेक्षा वनाग्नि की घटनाओं में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। वन विभाग इसे एक उपलब्धि के रूप में दर्ज कर रहा है।

प्रमुख वन संरक्षक निशांत वर्मा ने बताया कि इस साल प्रदेश के जंगलों में 216 आग की घटनाएं सामने आई है, जिससे 234 हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है। पिछले साल 2024 में 1276 वनाग्नि की घटना सामने आई थीं, जिससे 1771.67 हेक्टेयर भूमि क्षेत्र प्रभावित हुआ था।

2012 से लेकर 2025 तक 14 सालों में आग की सबसे कम घटनाएं 2020 में देखने को मिली थीं। 2020 में आग की 135 घटनाएं सामने आईं, जिससे 172.69 हेक्टेयर वन भूमि प्रभावित हुई। 14 सालों में सबसे ज्यादा वन क्षेत्र 2018 में प्रभावित हुआ। 2018 में 2,150 आग की घटनाएं दर्ज की गईं, जिससे 4,480.04 हेक्टेयर वन भूमि प्रभावित हुई।

प्रमुख वन संरक्षक ने बताया कि फॉरेस्ट फायर सीजन शुरू होने से पहले ही व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया गया। राज्य में कम्यूनिटी सेंटरों को आग नियंत्रण और प्रबंधन में भागीदारी के लिए सक्रिय किया गया। इसके साथ ही टेक्नोलॉजी का भी बेहतर उपयोग किया गया।

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button