टेक्नोलॉजी
Trending

Donald Trump का स्मार्टफोन लॉन्च! जाने क्या है T1 फोन में खास?

Donald Trump T1 Mobile: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) अब नए बिजनेस टेक्नोलॉजी सेक्टर में उतर गए हैं. उन्होंने Trump Mobile नाम की टेलीकॉम कंपनी की शुरुआत कर दी है. ट्रंप ने मेड इन अमेरिका और अपना पहला लग्जरी स्मार्टफोन ‘Trump T1’ लॉन्च कर दिया है. ये उनका पहला स्मार्टफोन है, जिसका कस्टमर सपोर्ट अमेरिका से ही ऑपरेट किया जाएगा. बता दें, राजनीति के बाद अब ट्रंप ने स्मार्टफोन इंडस्ट्री में धमाकेदार एंट्री मारी है. ये कोई आम फोन नहीं है, बल्कि इसकी बॉडी 24 कैरेट सोने (24-Karat Gold) से बनी है, जो इसे दुनिया के सबसे प्रीमियम और लग्जरी फोनों की कतार में खड़ा कर देता है.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

क्या है T1 फोन में खास?

डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) हमेशा से अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल और ब्रांडिंग के लिए जाने जाते हैं. अब उन्होंने इसी ब्रांड वैल्यू को टेक्नोलॉजी के साथ जोड़ा है. ‘Trump T1’ को सिर्फ एक फोन के तौर पर नहीं, बल्कि एक स्टेटस सिंबल के तौर पर पेश किया गया है.

24 कैरेट गोल्ड की बॉडी
फोन में सबसे खास है उसका लुक-डिजाइन. इसमें प्लास्टिक या एलुमिनियम के साथ नहीं उतारा गया, बल्कि इसकी सोने की केसिंग है, जिसके पीछे ‘T’ लोगो और डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के हस्ताक्षर दिए गए हैं.

कितनी होगी कीमत और कब होंगे उपलब्ध?
फिलहाल, Trump T1 की ऑफिशियल कीमत और उपलब्धता के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है. ऐसी संभावना है कि फोन को अगस्त में लॉन्च किया जाएगा. इसकी कीमत $499 यानी 42,800 रुपये रखी जाएगी. उम्मीद है कि इसे शुरुआत में अमेरिकी बाजार में लॉन्च किया जाएगा और इसकी कीमत प्रीमियम लग्जरी फोनों की रेंज में ही होगी.

T1 के स्पेसिफिकेशंस

फीचर स्पेसिफिकेशंस
डिस्प्ले 6.8-         इंच AMOLED, 120Hz रिफ्रेश रेट
ऑपरेटिंग सिस्टम  Android 15
मेन कैमरा 50MP – बेहतर फोटो क्वालिटी के लिए
बैटरी 5000mAh – लंबे समय तक चलने वाली
रैम और स्टोरेज 12GB RAM, 256GB एक्सपैंडेबल स्टोरेज
सिक्योरिटी फीचर्स फिंगरप्रिंट स्कैनर और AI फेस अनलॉक

क्या है फ्रीडम फर्स्ट टेक्नोलॉजी?
कंपनी का दावा है कि ये स्मार्टफोन “फ्रीडम फर्स्ट” और “एंटी-सेंसरशिप” टेक्नोलॉजी पर बेस्ड है, जिस वजह से ये फोन दूसरे फोन्स से बिल्कुल हटकर है.

Unlimited Internet मिलेगा?
Trump ने फोन लॉन्च कर कहा कि फोन के साथ यूजर्स को एक स्पेशल ‘पैट्रियट नेटवर्क’ पर अनलिमिटेड इंटरनेट की सर्विस मिलेगा. हालांकि इसकी शर्तें अभी पूरी तरह साफ नहीं हैं.

किसे टारगेट कर रहा है ये फोन?
ये स्पष्ट हो गया है कि Trump T1 आम यूजर के लिए नहीं है. इसे खास तौर पर अल्ट्रा-रिच (Ultra-Rich) ग्राहकों, बिजनेस क्लास और ट्रंप के समर्थकों को ध्यान में रखकर बनाया गया है. ये उन लोगों के लिए है जो टेक्नोलॉजी से ज्यादा ब्रांड वैल्यू और एक्सक्लूसिविटी को इम्पॉर्टेंस देते हैं.

क्या Apple और Samsung को मिलेगी टक्कर?
टेक्नीकल एक्सपर्ट्स का मानना है कि Trump T1 का मुकाबला सीधे तौर पर Apple iPhone या Samsung Galaxy S-सीरीज से नहीं है. जहां Apple और Samsung अपने इनोवेशन, कैमरा और इकोसिस्टम पर फोकस करते हैं, वहीं Trump T1 का पूरा जोर लग्जरी, ब्रांडिंग और एक खास राजनीतिक विचारधारा पर है.

 

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका