अपराध
Trending

जीप चोरी करने वाले तीन आरोपी पकड़ाए

दुर्ग। दुर्ग जिले के भिलाई नगर में चार पहिया वाहन चुराने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है। आरोपियों ने फिल्मी अंदाज में जीप को चोरी कर झाड़ियों में छिपाकर रख दिया था। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वाहन को बरामद कर लिया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आमदी नगर श्रीराम चौक हुडको निवासी दिनेश कुमार मिश्रा (60 वर्ष) ने भिलाई नगर पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी. उन्होंने बताया कि 11 जून की रात करीब 1 से 2 बजे के बीच गैरेज में रखी जीप को कोई चुरा ले गया। शिकायत की जांच करते हुए पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की।
इस दौरान पुलिस को पता चला कि सेक्टर-4 में जेपी सीमेंट प्लांट के पास तीन व्यक्ति एक जीप को बेचने ग्राहक तलाश रहे हैं।  इस पर सशक्त एप के माध्यम से जीप का नंबर ट्रेस किया तो वाहन चोरी का निकला। पुलिस ने संदेही को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने चोरी स्वीकार कर ली। मामले में पुलिस ग्राम घुघसीडीह, दुर्ग निवासी लीलाराम निषाद (26 वर्ष), खोपली निवासी खिलेश कुमार पटेल (21 वर्ष) और ग्राम आमदी बजरंग चौक, रायपुर निवासी अमित कुमार निषाद (25 वर्ष) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

 

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका