RADA
छत्तीसगढ़
Trending

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर  चेंबर भवन में एकदिवसीय योग शिविर का होगा आयोजन

रायपुर ।चेंबर प्रदेश अध्यक्ष  सतीश थौरानी ने बताया कि अंतराष्ट्रीय योग दिवस को देखते हुए व्यापारियों को योग के प्रति जागरूक करने एकदिवसीय योग शिविर का आयोजन चेंबर भवन में 21 जून 2025, दिन शनिवार को प्रातः 7 से 8 बजे तक किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में यातायात विभाग एवं अध्यक्ष रोड सेफ्टी छत्तीसगढ़ के असिस्टेंट इंस्पेक्टर जनरल संजय शर्मा शामिल होंगे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

श्री थौरानी ने व्यापारियों से आग्रह किया कि इस निःशुल्क योग शिविर में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर, योग के बारे में जाने तथा उसका लाभ उठाकर एक स्वस्थ जीवन व्यतीत करें। योग शिविर में योग एवं फिटनेस विशेषज्ञ डॉक्टर सुनील शुक्ला तथा योग प्रशिक्षक हेमलता निर्मलकर योग की जानकारी तथा फायदों से अवगत कराएंगे।

इस योग कार्यशाला के संयोजक चेंबर उपाध्यक्ष लोकेश चंद्रकांत जैन तथा कार्यक्रम प्रभारी वासु जोतवानी, राज कुमार तारवानी, राजेंद्र पारख, आलोक शर्मा, पंकज चेजवानी होंगे।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका