छत्तीसगढ़
Cg news : लोकसभा प्रत्याशी की पहली सूची जल्द जारी होने के संकेत
Cg news : लोकसभा प्रत्याशी की पहली सूची जल्द जारी होने के संकेत
रायपुर। लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशियों की पहली सूची जल्द जारी हो सकती है. यह बात दिल्ली में भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ वापस लौटे डिप्टी सीएम अरुण साव ने कही.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!दिल्ली दौरे से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ उप मुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव राजधानी लौटे. बैठक को लेकर बोले प्रदेश अध्यक्ष सिंहदेव ने बताया कि प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में जो नाम आए, उनका संकलन किया. प्रत्येक लोकसभा में दावेदारों का पैनल बनाकर केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में रखा गया. चुनाव निकट है, संसदीय बोर्ड के नेताओं के निर्णय के बाद जल्द ही सूची जारी होगी.

