RADA
छत्तीसगढ़
Trending

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : रायपुर मंडल में मंडल रेल प्रबंधक सहित रेलवे अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया योग  

रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, के रायपुर मंडल में बडी संख्या में रेलवे कर्मचारियों व उनके परिवारजनों के द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दिनांक 21 जून को योग किया गया । रायपुर मंडल के अलग अलग स्थानों पर प्रातः 7.00 बजे से ही रेलवे के अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने योग प्रशिक्षकों के निर्देशन में योगाभ्यास किया। 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रायपुर के सामुदायिक भवन में मंडल रेल प्रबंधक रायपुर दयानंद के मुख्य आतिथ्य में मुख्य समारोह का आयोजन किया गया जिसमें अध्यक्षा सेक्रो  शिखा सिंह, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक  अवधेश कुमार त्रिवेदी एवं वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी  राहुल गर्ग सहित रायपुर मंडल के अधिकारियों, कर्मचारियों व उनके परिवारजनों ने भाग लिया ।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : रायपुर मंडल में मंडल रेल प्रबंधक सहित रेलवे अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया योग

रायपुर मंडल के जून माह के प्रारंभ से ही योग कार्यशाला और प्रशिक्षण शुरू कर दिया गया था। योग विषय पर सेमिनार भी आयोजित किया गया था। इसी कड़ी में सामुदायिक भवन के साथ ही रायपुर दुर्ग सहित अन्य रेलवे स्टेशन, रेलवे हॉस्पिटल, रेलवे इंस्टीट्यूट, भिलाई, बी.एम.वाई, दुर्ग,दल्लीराजहरा, तिल्दा, भाटापारा, पी.पी.यार्ड भिलाई स्टेशन व इकाईयों के अतिरिक्त रेलव स्कूल, एम.एच.एस.एस बी.एम.वाई, रेलवे इंस्टीट्यूट रायपुर, बी.एम.वाई तथा दल्लीराजहरा में भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया ।

इस पूरे आयोजन में रेल अधिकारियों, सेक्रो पदाधिकारियों, कर्मचारियों यूनियन व एसोसिएशन के पदाधिकारियों, स्काउट गाइड के सदस्यों तथा उनके परिवारजनों ने भाग लिया । सभी आयोजनों में योग के महत्व व योग आसनों की जानकारी दी गई तथा सफल व स्वस्थ्य जीवन के लिए योग को अपनी जीवनशैली में शामिल करने की सलाह दी गई । मंडल रेल प्रबंधक, रायपुर  दयानंद जी ने अपने संबोधन में उत्साह व मनोयोग से योग करने के लिए सभी को बधाईयां देते हुए योग की जानकारियों के साथ ही शरीर व मन पर पडने वाले योग के लाभ पर प्रकाश डाला । कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री राहुल गर्ग द्वारा धन्यवाद ज्ञापन दिया गया ।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका