
रायपुर – आज नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त विश्वदीप के निर्देश पर नगर निगम जोन 8 जोन कमिश्नर राजेश्वरी पटेल के नेतृत्व एवं कार्यपालन अभियंता अभिषेक गुप्ता, सहायक अभियंता फरहज फारूकी, उप अभियंता नगर निवेश विभाग लोचन चौहान, जोन स्वास्थ्य अधिकारी गोपीचंद देवांगन, स्वच्छता निरीक्षक रितेश झा की उपस्थिति में नगर निगम जोन 8 क्षेत्र अंतर्गत वीर सावरकर नगर वार्ड क्रमांक 1 क्षेत्र अंतर्गत स्थल पर लगभग 200 मीटर क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग करने के उद्देश्य से बिना अनुमति अवैध रूप से निर्मित सी सी रोड सड़क को पूरी तरह से उखाड़कर तोड़ने की कार्यवाही की गयी है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 8 के नगर निवेश विभाग की टीम ने जेसीबी और श्रमिकों की सहायता से स्थल पर वार्ड 2 में खसरा क्रमांक 410/1 सोनडोंगरी तालाब को पाट कर किये गए अवैध कब्जे को हटाया गया तथा अवैध रूप से निर्मित सड़क को तोड़कर हटाने की कार्यवाही की गयी है. यातायात पुलिस बल, थाना पुलिस बल एवं टीम प्रहरी के अभियान के अंतर्गत उक्त कार्यवाही करते हुए नगर निगम रायपुर को इस सम्बन्ध में प्राप्त जनशिकायत का जोन के स्तर पर त्वरित निदान किया गया।



