उत्तराखण्ड
Trending

रुद्रप्रयाग में बारिश के साथ मलबा गिरने से केदारनाथ यात्रा प्रभावित

रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण केदारनाथ यात्रा प्रभावित हो रही है। सोनप्रयाग शटल पुल के पास और मुनकटिया के पास स्लाइडिंग जोन क्षेत्र में लगातार मलबा व पत्थर गिरने से मार्ग यात्रियों की आवाजाही के लिए पूरी तरह से बाधित हो गया।
सुरक्षा कारणों से केदारनाथ यात्रियों को सोनप्रयाग व गौरीकुंड में रोक दिया गया और मलबा साफ होने पर यात्रियों की आवाजाही फिर से शुरू कर दी गई। मार्ग को खोलने व बंद करने की प्रक्रिया को नियंत्रित किया जा रहा है। संबंधित कार्यदायी संस्था, प्रशासनिक अधिकारियों व पुलिस द्वारा अतिरिक्त सतर्कता के साथ यात्रियों की आवाजाही सुनिश्चित की जा रही है।

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button