छत्तीसगढ़
Trending

Road Accident : अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर मां-बेटे की मौत

बिलासपुर। सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम पंधी में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों और परिजनों ने सड़क पर चक्काजाम कर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई।

जानकारी के अनुसार, ग्राम जांजी निवासी सकुन बाई क्षत्रिय (50 वर्ष) अपने बेटे हरीश सिंह के साथ कथा पूजा से लौट रही थीं। इसी दौरान यादव ढाबा के पास तेज रफ्तार एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण, परिजन और जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंच गए और मुआवजे, ओवरलोड वाहनों पर रोक, राखड़-कोयला परिवहन पर नियंत्रण और स्पीड ब्रेकर की मांग को लेकर सड़क पर तीन घंटे तक चक्काजाम कर दिया। इससे यातायात पूरी तरह बाधित रहा।

मौके पर पहुंचे यातायात एएसपी रामगोपाल करियारे, डीएसपी सिद्धार्थ बघेल और तहसीलदार सोनू अग्रवाल ने समझाइश देकर चक्काजाम समाप्त कराया। अधिकारियों ने मृतकों के परिजनों को तात्कालिक सहायता के रूप में 25-25 हजार रुपये देने की घोषणा की, साथ ही संबंधित स्थानों पर स्पीड ब्रेकर निर्माण और ओवरलोड वाहनों पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन भी दिया।फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए अज्ञात वाहन की पहचान में जुटी है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper