अपराध
Trending

रायपुर के इस तालाब में मिला नवजात का शव, पुलिस जांच जुटी

रायपुर । राजधानी रायपुर के बूढ़ा तालाब में आज एक नवजात की लाश मिली है। पुलिस को आशंका है कि जन्म के बाद नवजात को पानी में फेंक दिया गया। हालांकि नवजात कितने दिन का है, यह पोस्टमॉर्टम के बाद ही साफ हो पाएगा। बताया जा रहा है कि, आस-पास घूम रहे लोगों की लाश पर नजर पड़ी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। यह पूरा मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है।

थाना प्रभारी योगेश कश्यप से मिली जानकारी के मुताबिक, नवजात की बॉडी चांदनी चौक के तरफ बूढ़ा तालाब में मिली है। आसपास टहल रहे कुछ लोगों ने लाश को देखा तो पुलिस को सूचना दी। बॉडी को मछलियों ने नुकसान नहीं पहुंचाया है। जिससे पुलिस को आशंका है कि लाश करीब 24 घंटे पहले ही फेंकी गई है। फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की मदद से उस व्यक्ति की तलाश करेगी, जिसने वारदात की है। नवजात की लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper