RADA
छत्तीसगढ़
Trending

महापौर के निर्देश पर कार्रवाई: जोन 6 ने हटवाया अतिक्रमण, बस स्टैंड का यातायात हुआ सुगम

रायपुर – आज नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर  मीनल चौबे और आयुक्त विश्वदीप के निर्देश पर नगर निगम जोन 6 नगर निवेश विभाग की टीम द्वारा जोन 6 जोन कमिश्नर हितेन्द्र यादव के नेतृत्व और सहायक अभियंता  आशीष श्रीवास्तव, उप अभियंता राहुल थारानी सहित अन्य सम्बंधित जोन 6 अधिकारियों की उपस्थिति में जनहित में जनसुविधा की दृष्टि से अभियान चलाकर अंतर राज्यीय बस स्टैण्ड परिसर की दुकानों का निरीक्षण कर दुकान की सीमा से बाहर सामान रखकर व्यवसाय कर रहे दुकानदारों को भविष्य के लिए कड़ी कार्यवाही की चेतावनी देते हुए उनसे तत्काल दुकानों का सामान दुकान की तय सीमा के भीतर रखवाया. साथ ही दुकान का सामान सड़क पर कब्जा जमाकर रखकर व्यवसायरत दुकानदारों का सामान व्यवस्था सुधारने तत्काल जप्त करने की कार्यवाही की. महापौर और आयुक्त के निर्देश पर अभियान आगे भी जारी रहेगा. अभियान से बस यात्रियों को त्वरित राहत सुगम और सुव्यवस्थित यातायात बस स्टैण्ड परिसर में कायम होने से प्राप्त हुई.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका