छत्तीसगढ़
Trending

Breaking : कलेक्टर 9 नाै तहसीलदारों का किया तबादला, देखें आदेश की सूची

रायपुर। रायपुर जिले में पदस्थ कई तहसीलदारों का तबादला किया गया है। जारी आदेश के अनुसार 9 तहसीलदारों को नई पदस्थापना मिली है। यह प्रशासनिक फेरबदल रायपुर कलेक्टर के निर्देशानुसार किया गया, जिसका उद्देश्य विभागीय कार्यों में स्वच्छता और त्वरित निपटान सुनिश्चित करना है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू है।

नई पदस्थापना तहसीलदारों में ज्योति मसियारे तहसीलदार तिल्दा से तहसीलदार आरंग, सीता शुक्ला तहसीलदार आरंग से तहसीलदार अभनपुर, रामप्रसाद बघेल तहसीलदार अभनपुर से तहसीलदार तिल्दा, विक्रांत सिंग राठौर ना. तहसीलदार से तहसीलदार गोबरा नवापारा, राजकुमार साहू तहसीलदार गोबरानवापारा से भू-अभिलेख रायपुर (राजस्व प्रगति समीक्षा हेतु संलग्न), सृजन सोनकर तहसीलदार गोबरा नवापारा से अति. तहसीलदार खोरपा, अभनपुर, प्रकाश सोनी अति. तहसील खाेरपा अभनपुर से अति. तहसीलदार रायपुर , सूर्यकांत कुंभकार अधीक्षक भू-अभिलेख रायपुर से अति. तहसीलदार खरोरा, लवन कुमार मण्डन सहा. अधी. भू-अभिलेख रायपुर से नायब तहसीलदार गोबरानवापारा तबादला किया गया है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper