छत्तीसगढ़
Trending

महापौर मीनल चौबे ने 43 लाख की लागत के विविध नए विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

रायपुर। आज नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर मीनल चौबे ने नगर निगम जोन क्रमांक 5 के अंतर्गत भक्त माता कर्मा वार्ड क्रमांक 67 के क्षेत्र में वार्ड पार्षद ममता सोनू तिवारी सहित महिलाओं, गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं, नवयुवको, आमजनों, नगर निगम जोन 5 जोन कमिश्नर खीरसागर नायक, कार्यपालन अभियंता लाल महेन्द्र प्रताप सिंह, सहायक अभियंता नागेश्वर रामटेके एवं अन्य सम्बंधित जोन अधिकारियों की उपस्थिति में श्रीफल फोड़कर और कुदाल चलाकर लगभग 43 लाख रूपये की स्वीकृत लागत से विविध नए विकास कार्यों का भूमिपूजन किया।


नगर निगम रायपुर के जोन 5 के भक्त माता कर्मा वार्ड क्रमांक 67 क्षेत्र में रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विनायका सिटी श्रीराम गार्डन के पास 19 लाख 95 हजार रूपये में नई सीसी रोड, श्रीराम नगर, शिवनगर, अयोध्या नगर, करण नगर सहित अन्य क्षेत्रों में नई पुलिया और सड़क निर्माण कार्य, बीएसयूपी चंदन विहार main 19 लाख में nai सीसी रोड का निर्माण शीघ्र कराया जायेगा।
महापौर मीनल चौबे ने अधिकारियों को स्वीकृति अनुसार नए विकास कार्य वार्ड 67 में शीघ्र प्रारम्भ करवाकर तय समयसीमा के भीतर सतत मॉनिटरिंग करते हुए गुणवत्तापूर्ण तरीके से जनहित में प्राथमिकता से पूर्ण करवाने निर्देशित किया है।
भक्त माता कर्मा वार्ड क्रमांक 67 की पार्षद ममता सोनू तिवारी ने वार्ड 67 के क्षेत्र में एकमुश्त 43 लाख के नए विकास कार्य जनहित में प्रारम्भ करवाने पर सभी वार्डवासियों की ओर से हार्दिक धन्यवाद दिया।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper