मनोरंजन
Trending

 तन्वी द ग्रेट को राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में मिला स्टैंडिंग ओवेशन, भावुक हुए अनुपम खेर

अनुपम खेर अपनी अपकमिंग फिल्म तन्वी द ग्रेट की रिलीज को लेकर तैयार हैं। इससे पहले इस फिल्म ने काफी सुर्खियां बटोरी हैं। शाम को इस फिल्म की पुणे के ‘राष्ट्रीय रक्षा अकादमी’ में स्पेशल स्क्रीनिंग हुई। इस फिल्म को 25,00 कैडेट्स और अधिकारियों ने स्टैंडिंग ओवेशन दिया। यह देखकर अनुपम खेर भावुक हो गए। अनुपम खेर ने इस लम्हे का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया और एक बेहतरीन पोस्ट लिखी है।

अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा ‘ये मेरी जिंदगी का सबसे यादगार लम्हा है। राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में तन्वी द ग्रेट को स्टैंडिंग ओवेशन मिला। एक अभिनेता/कलाकार के रूप में मेरे 40 साल के करियर में यह मेरी जिंदगी का सबसे यादगार लम्हा है! भारत में यह तन्वी द ग्रेट की पहली स्क्रीनिंग है। यह ऐसी जगह है जहां पर जवान कैडेट्स ट्रेंड किए जाते हैं और सशस्त्र सेवा अधिकारी बनते हैं।’

अनुपम खेर ने आगे लिखा ‘मेरे पास केवल खुशी और कृतज्ञता के आंसू थे। कठिनाइयां, दिल टूटना, निराशाएं और स्टूडियो में जो हमने कठिनाइयों का सामना किया, उनका बदला यह तारीफें ही हैं।’
फिल्म की स्क्रीनिंग में अनुपम खेर के साथ बोमन ईरानी और शुभांगी दत्त पहुंची। दोनों ने फिल्म में अहम किरदार निभाया है।

क्या है फिल्म की कहानी?
आपको बता दें कि ‘तन्वी द ग्रेट’, तन्वी रैना की प्रेरक कहानी है, जो ऑटिज्म से पीड़ित एक युवा लड़की है। वह भारतीय सेना में शामिल होने का सपना देखती है। वह अपनी मां और अपने दादा के साथ रहती है। अपने दिवंगत पिता समर रैना, जो सेना में सेवारत थे, की याद से प्रेरित होकर, तन्वी उनके नक्शेकदम पर चलना चाहती है। यह फिल्म 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper