छत्तीसगढ़
Trending

सफाई के दैनिक निरीक्षण पर निकले सभापति सूर्यकान्त राठौड़

रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के सभापति सूर्यकान्त राठौड़ ने आज दैनिक सफाई व्यवस्था के निरीक्षण के दौरान तेलघानीनाका चौक के पास बारिश में सड़क पर जल भराव की समस्या देखी। सभापति ने वहाँ सफाई का स्थल निरीक्षण तत्काल स्थल पर नगर निगम जोन 2 के जोन स्वास्थ्य अधिकारी रवि लवनिया को बुलाकर किया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


सभापति सूर्यकान्त राठौड़ ने निरीक्षण के दौरान अंडर ग्राउंड नाला को पॉलीथिन की भारी मात्रा के कारण जाम पाया और नाले के ऊपर बनाये गए लगभग बड़े आकार के 5 पाटे सफाई के बाधक मिले, वहीं छग राज्य विद्युत पावर कम्पनो द्वारा सड़क के बीच में किये गए अंडर ग्राउंड केबलिंग कार्य में समीप स्थित शराब भट्टी द्वारा फेंके गए भारी मात्रा में पानी पाउच और डिस्पोजल गिलास तेज बारिश के कारण सड़क से बहकर अंडर ग्राउंड केबल में फंस जाने से सफाई में आई बाधा का निरीक्षण किया।
सभापति ने तत्काल जेसीबी मशीन को बुलवाकर नाले के ऊपर बनाये गए पाटों को तुड़वाकर और अंडर ग्राउंड केबल के चेम्बर को तुड़वाकर सफाई करवाई और गन्दे पानी का निकास करवाकर जल भराव की समस्या दूर करवाई।

Join Us

Related Articles

Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका