छत्तीसगढ़

सफाई अपनाओ बीमारी भगाओ कार्यक्रम में स्कूली बच्चों सहित सफाई मित्रों ने ली स्वच्छता शपथ

रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर मीनल चौबे, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष गायत्री सुनील चंद्राकर, आयुक्त विश्वदीप के निर्देश पर रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र में चलाये जा रहे सफाई अपनाओ बीमारी भगाओ अभियान के अंतर्गत आज रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र के जोन क्रमांक 8 के अंतर्गत माधव राव सप्रे वार्ड क्रमांक 69 के तहत गिरिजा शंकर स्कूल रायपुरा में नगर निगम जोन 8 जोन कमिश्नर राजेश्वरी पटेल, स्वच्छ भारत मिशन के जोन 8 नोडल अधिकारी सहायक अभियंता फहराज फारूखी, जोन स्वास्थ्य अधिकारी गोपीचंद देवांगन, स्वच्छता निरीक्षक रितेश झा की उपस्थिति में स्कूल परिसर में रखे गए संक्षिप्त कार्यक्रम में स्कूल के विद्यार्थी बच्चों सहित सफाई मित्रों एवं स्वछता दीदियों ने सामूहिक स्वच्छता शपथ ली ।


इसके साथ ही क्लीनलीनेस टारगेट यूनिट ( सीटीयू ) महादेवघाट रायपुरा में सफाई अपनाओ बीमारी भगाओ का सामूहिक नारा नगर निगम रायपुर के जोन 8 स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा लगाया गया।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper