RADA
टेक्नोलॉजी
Trending

मोटोरोला ने लॉन्च किया मोटो जी96 5G

Motorola ने भारत में एक और सस्ता 5G फोन लॉन्च कर दिया है। मोटोरोला का यह फोन 5500mAh की बड़ी बैटरी, Sony के कैमरे समेत कई तगड़े फीचर्स के साथ आता है। यह फोन कंपनी के पिछले साल लॉन्च हुए Motorola G85 5G का अपग्रेड है। मोटोरोला का यह सस्ता फोन भी प्रीमियम वीगन लेदर फिनिशिंग में आता है। आइए, जानते हैं इस फोन की कीमत और फीचर्स के बारे में…

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मोटोरोला ने इसे दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 256GB में आता है। इसकी शुरुआती कीमत 17,999 रुपये है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 19,999 रुपये में आता है। इसे ऐशलेग ब्लू, ड्रेसडेन ब्लू,ऑर्चिड और ग्रीन कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। फोन की पहली सेल ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart और कंपनी के आधिकारिक स्टोर पर आयोजित की जाएगी। पहली सेल में फोन की खरीद पर कई ऑफर्स भी दिए जाएंगे।

Motorola G96 5G में क्या है खास?
यह फोन 6.67 इंच के FHD+ 10-बिट 3D कर्व्ड डिस्प्ले के साथ आता है। फोन का डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश फीचर और 1600 निट्स की पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट करता है। इसके अलावा इसमें वाटर टच सपोर्ट और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन मिलता है।

Moto G96 5G में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर मिलता है, जिसके साथ 8GB रैम और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है। यह Android 15 पर बेस्ड Hello UI पर काम करता है। कंपनी इस फोन के साथ 3 साल तक सिक्योरिटी अपडेट ऑफर कर रही है।

मोटोरोला के इस सस्ते फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में 50MP का Sony Lytia 700C मेन कैमरा दिया गया है, जो OIS यानी ऑप्टिकल इमेज स्टेब्लाइजेशन को सपोर्ट करता है। इसके साथ 8MP का सेकेंडरी कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का कैमरा दिया गया है।

यह फोन 5,500mAh की दमदार बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स से लैस है। इसके अलावा इसमें IP68 रेटिंग दी गई है, जिसकी वजह से फोन पानी में डूबने और धूल-मिट्टी आदि में खराब नहीं होता है। इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है। साथ ही, यह डुअल स्टीरियो स्पीकर और डॉल्वी एटमस आदि के साथ आता है।

 

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका