छत्तीसगढ़
Trending

करबला तालाब पार में विधायक मूणत ने एक पेड़ माँ के नाम रोपित किया

नगर निगम जोन 7 क्षेत्र में करबला तालाब पार में 50 पौधोँ का रोपण

रायपुर। रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 7 के स्वामी आत्मानंद वार्ड क्रमांक 38 के अंतर्गत करबला तालाब चौबे कॉलोनी के पार में आज एक पेड़ माँ के नाम महाभियान के अंतर्गत नगर निगम उद्यानिकी और पर्यावरण विभाग के तत्त्वावधान में नगर निगम जोन क्रमांक 7 के सहयोग से रखे गए संक्षिप्त आयोजन में पहुंचकर प्रदेश के पूर्व केबिनेट मन्त्री रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत ने रायपुर नगर निगम सभापति सूर्यकान्त राठौड़, छत्तीसगढ़ राज्य लौह शिल्पकार विकास बोर्ड के अध्यक्ष प्रफुल्ल विश्वकर्मा, पर्यावरण एवं उद्यानिकी विभाग के अध्यक्ष भोलाराम साहू,लोक कर्म विभाग के अध्यक्ष दीपक जायसवाल, स्वामी आत्मानंद वार्ड नम्बर 38 के पार्षद आनंद अग्रवाल, ग्रीन आर्मी ऑफ रायपुर के प्रदेश अध्यक्ष अमिताभ दुबे, उपस्थित सभी पदाधिकारियों, नगर निगम जोन 7 जोन कमिश्नर राकेश शर्मा, कार्यपालन अभियंता ईश्वर लाल टावरे ,गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं, महिलाओं, नवयुवकों,आमजनों की बड़ी संख्या में उपस्थिति के मध्य नगर निगम रायपुर के जोन क्रमांक 7 द्वारा स्थल पर एक पेड़ माँ के नाम महाभियान हेतु करवाई गयी गड्ढाँ, फेंसिंग व्यवस्था सहित एक पौधा माँ के नाम रोपित किया. नीम, करंज और अन्य विभिन्न प्रजातियों के लगभग 50 पौधे रोपित कर सबने सहभागिता के माध्यम से लगाए गए। प्रत्येक पौधे की सुरक्षा और देखभाल अपनी संतान की तरह करने का सामूहिक संकल्प पूर्व केबिनेट मन्त्री रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत के नेतृत्व में समाजहित में पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से लिया।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper