खेल
Trending

IND vs PAK: डायमंड लीग मीट में नीरज चोपड़ा और अरशद नदीम होंगे आमने-सामने

भारतीय एथलेटिक्स फैंस को 16 अगस्त को पोलैंड के सिलेसिया में होने वाली डायमंड लीग मीट में जबरदस्त मुकाबला देखने को मिलेगा, जब दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के स्टार भाला फेंक एथलीट अरशद नदीम आमने-सामने होंगे। यह मुकाबला पेरिस ओलंपिक 2024 के बाद दोनों दिग्गजों की पहली भिड़ंत होगी। पिछली बार जब ये दोनों खिलाड़ी पेरिस ओलंपिक में आमने-सामने आए थे, तब अरशद नदीम ने 92.97 मीटर की शानदार दूरी तक भाला फेंककर गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। वहीं, टोक्यो ओलंपिक 2021 के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा ने उस मुकाबले में 89.45 मीटर के थ्रो के साथ सिल्वर मेडल जीता था।

वर्ल्ड एथलेटिक्स और सिलेसिया डायमंड लीग के आयोजकों ने इस मुकाबले की आधिकारिक पुष्टि कर दी है। आयोजकों के मुताबिक, यह मुकाबला नीरज के लिए पिछली हार का बदला लेने का सुनहरा अवसर हो सकता है। नीरज चोपड़ा इस साल शानदार फॉर्म में हैं। मई में दोहा डायमंड लीग में उन्होंने 90.23 मीटर का थ्रो कर सिल्वर मेडल जीता और इसी के साथ 90 मीटर का आंकड़ा पार करने वाले दुनिया के 26वें भाला फेंक एथलीट भी बन गए। डायमंड लीग के आयोजकों का कहना है कि नीरज इस प्रदर्शन में और सुधार करना चाहेंगे।

सिलेसिया में मुकाबला क्यों है खास?

पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन और ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट के बीच यह टक्कर सिलेसिया डायमंड लीग का सबसे बड़ा आकर्षण मानी जा रही है। फैंस को उम्मीद है कि इस मुकाबले में रिकॉर्ड तोड़ थ्रो देखने को मिल सकते हैं।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button