छत्तीसगढ़
Trending

निगम जोन 7 ने रामसागरपारा में गोपाल धामेजा द्वारा अनुमति विपरीत किये गए निर्माण को तोड़ा

फ्रंट एमओएस में निर्मित लगभग 300 वर्गफीट निर्माण को तोडा गया

रायपुर। आज नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त विश्वदीप के निर्देश पर नगर निगम जोन 7 नगर निवेश विभाग द्वारा जोन क्षेत्र अंतर्गत तात्यापारा वार्ड क्रमांक 36 के अंतर्गत रामसागरपारा क्षेत्र में नागरिक गोपाल धामेजा द्वारा अनुमति के विपरीत किये गये निर्माण को नियमानुसार उन्हें नोटिस देने उपरांत अभियान चलाकर जोन 7 जोन कमिश्नर राकेश शर्मा के निर्देश पर कार्यपालन अभियंता ईश्वर लाल टावरे, नगर निवेश उप अभियंता रूचिका मिश्रा की उपस्थिति में तोडा गया । जानकारी दी गई कि स्थल पर फ्रंट एमओएस में अनुमति के विपरीत निर्मित भाग में लगभग 300 वर्गफीट का निर्माण कार्यवाही के दौरान तोडा गया।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper