विशेष
Trending

वृद्ध महिलाओं के लिए वरदान बनी महतारी वंदन योजना

कोरबा । छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना ग्रामीण क्षेत्रों की वृद्ध और जरूरतमंद महिलाओं के लिए आशा की किरण बनकर उभरी है। कोरबा जिले के विकासखंड कटघोरा के ग्राम धनरास निवासी 75 वर्षीय  सूरज बाई अब पहले की तरह किसी से पैसे मांगने या उधार लेने को मजबूर नहीं हैं। राज्य सरकार से हर महीने 1,000 रुपये की सहायता सीधे उनके खाते में पहुंचा रही है, जिससे वह अपने उपचार, दवाइयों, फल-सब्जी तथा अन्य आवश्यक जरूरतों को आसानी से पूरा कर रही हैं।

सूरज बाई बताती हैं कि उम्र बढ़ने के साथ काम करना कठिन हो गया है, लेकिन महतारी वंदन योजना की राशि ने उनके जीवन को सहज और आत्मनिर्भर बना दिया है। उन्होंने बताया कि उनके बेटे शहर में कार्यरत हैं, लेकिन रोजमर्रा की छोटी-मोटी जरूरतों के लिए उन्हें पहले दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता था। अब सरकार की इस योजना ने उन्हें सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर दिया है।

सूरज बाई जैसी हजारों महिलाओं के जीवन में बदलाव लाने वाली इस योजना के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और महिला एवं बाल विकास मंत्री  लक्ष्मी राजवाड़े के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह योजना वास्तव में प्रदेश की वृद्ध महिलाओं के लिए एक संजीवनी बनकर आई है। महिला एवं बाल विकास मंत्री  लक्ष्मी राजवाड़े ने भी कहा है कि राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि समाज की हर जरूरतमंद महिला को आर्थिक संबल प्रदान किया जाए ताकि वे आत्मसम्मान और गरिमा के साथ जीवन व्यतीत कर सकें। महतारी वंदन योजना इसी दिशा में एक सशक्त कदम है, जो ग्रामीण अंचलों तक प्रभावी रूप से पहुंच रही है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper