लाइफ स्टाइल
Trending

बारिस के मौसम में इन 8 लोगों को जरूर पीना चाहिए नीम की पत्तियों का जूस, जानें इसके लाभकारी फायदे

नीम एक ऐसा पौधा है जिसकी जड़, डाल और पत्तियों का इस्तेमाल सेहत के लिए किया जाता है. बरसात के मौसम में नीम की पत्तियां आपको कई समस्याओं से बचाने में मदद कर सकती हैं. बारिश के मौसम में संक्रमण का खतरा काफी बढ़ जाता है ऐसे में पानी में नीम की पत्तियों को उबालकर इससे नहा सकते हैं. नीम की पत्तियों में कई एंटी-इन्फ्लेमेटरी, एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई समस्याओं से बचाने में मदद कर सकते हैं. रोजाना नीम की पत्तियों का जूस पीने से शरीर को कई लाभ मिल सकते हैं. तो चलिए बिना किसी देरी के जानते हैं नीम की पत्तियों का जूस पीने के फायदे.

1. इम्यूनिटी-
नीम के जूस में एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो शरीर को संक्रमण से बचाने और इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं.

2. स्किन-
नीम का जूस पीने से स्किन को कई समस्याओं जैसे मुंहासे, दाग-धब्बे और इंफेक्शन से बचाने में मदद मिल सकती है.

3. पाचन-
नीम का जूस पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मददगार है. इस जूस के सेवन से कब्ज, एसिडिटी जैसी समस्याओं को कम करने में मदद मिल सकती है.

4. ब्लड शुगर-
नीम का जूस ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल करने में मददगार है. डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद नीम का जूस.

5. डिटॉक्सिफिकेशन-
नीम का जूस शरीर से विषाक्त पदार्थों को निकालने में मदद करता है. बॉडी को डिटॉक्स करने के लिए आप नीम के जूस का सेवन कर सकते हैं.

6. सिरदर्द-
सिरदर्द की समस्या में मददगार है नीम की पत्तियों का जूस. नीम का जूस पीने से सिर दर्द और माइग्रेन को कम करने में मदद मिल सकती है.

7. दांतों-
नीम का जूस पीने से मसूड़ों और दांतों की समस्याएं कम हो सकती हैं. नीम मुंह को कई संक्रमण से बचाने में मददगार है.

8. संक्रमण-
नीम के जूस में एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण होते हैं जो बुखार और कई संक्रमणों से लड़ने में मदद कर सकते हैं.

घर पर नीम का जूस बनाने की विधि
सामग्री
ताजे नीम की पत्तियाँ (1 कप)
पानी (2 कप)

विधि
ताजे नीम की पत्तियों को अच्छे से धो लें ताकि उनकी गंदगी और धूल साफ हो जाए।
नीम की पत्तियों को मिक्सर में डालें और थोड़े पानी के साथ अच्छी तरह से पीसें ताकि एक चिकना पेस्ट बन जाए।
तैयार पेस्ट को एक साफ कपड़े या छानने वाले जाले के माध्यम से छानें। इससे नीम का रस अलग हो जाएगा और पेस्ट अलग रह जाएगा।
छाने हुए नीम के रस को एक साफ बर्तन में डालें और इसे तुरंत उपयोग करें।
इसे सीधे पी सकते हैं या स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें नींबू का रस, शहद, या अदरक का रस भी मिला सकते हैं।

अस्वीकरण : नीम का रस हर समय के सबसे अच्छे हर्बल रसों में से एक साबित हुआ है। आप झंडूकेयर जैसे ऑनलाइन स्टोर से इन्हें आसानी से खरीद सकते हैं या घर पर ही बना सकते हैं। यह जूस बेहद ताज़ा है और आपके लीवर, त्वचा और आपके संपूर्ण स्वास्थ्य को अच्छी स्थिति में रखेगा।

लेकिन इससे पहले कि आप नीम के रस का उपयोग करें, इसके बारे में अच्छी जानकारी प्राप्त करना सुनिश्चित करें। साथ ही इसे इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से सलाह लेना न भूलें।

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।

Related Articles

Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका