छत्तीसगढ़
Trending

Big Breaking Road Accident : तेज रफ्तार कार पुल से टकराई , 4 दोस्त जिन्दा जले , 2 गंभीर

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है, जहाँ देर रात राष्ट्रीय राजमार्ग 30 में केशकाल से कांकेर आ रही तेज रफ्तार कार आतुर गांव के पास पुल से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि कार में आग लग गई, जिसमे 4 दोस्त जिंदा जल गए, वहीं दो लोग कार के बाहर छिटककर घायल हो गए, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया।


कांकेर पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, डिजायर कार में केशकाल के ढोण्डरा पाल गांव के पांच दोस्त कांकेर के एक दोस्त को छोड़ने आ रहे थे, इसी दौरान आतुर गांव के पास करीब रात 1:30 बजे भीषण हादसा हुआ। हादसा इतनी भयंकर थी कि कार में आग लग गई और कार में सवार 6 लोगों में चार जिंदा जल गए। वहीं दो लोग बाहर फेका जाने की वजह से घायल हुए है, जिनका इलाज जिला आस्पताल में चल रहा है।
सूचना पर कांकेर पुलिस यातायात फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। कार में जली बॉडी को आज सुबह फरेंसिक टीम की मदद से बाहर निकाला गया ।

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।

Related Articles

Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका