
आज श्रावण कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है, जो रविवार को मनाई जा रही है। यह तिथि आज दोपहर 12:14 बजे तक रहेगी। इसके साथ ही, आज रात 10:54 बजे तक कृतिका नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा, आज दोपहर 12:55 बजे पर शुक्र मृगाशिरा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। आइए जानते हैं कि आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार, 20 जुलाई 2025 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा और किन उपायों से आप इसे बेहतर बना सकते हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मेष राशि – आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहेगा। आप किसी विशेष कार्य की योजना बनाएंगे और जल्द ही उस पर काम करना शुरू करेंगे। इस राशि के छात्रों को किसी एंट्रेंस एग्जाम में सफलता मिलेगी, जिससे घर में खुशियां आएंगी। किसी बड़े सदस्य की सहायता से आज पारिवारिक समस्या का समाधान होगा, जिससे आपको सुकून मिलेगा।आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। व्यापारिक लेन-देन में आपको बढ़िया लाभ मिलेगा और क्लाइंट के साथ आपके रिश्ते मजबूत बनेंगे। दाम्पत्य जीवन भी खुशहाल रहेगा, और आप बच्चों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।
वृषभ राशि – आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। यह पेंडिंग वर्क को पूरा करने का दिन है, इसलिए मन लगाकर काम करें। शादीशुदा रिश्तों में सुधार आएगा, जिससे घर का माहौल खुशहाल रहेगा। जो लोग किसी शारीरिक समस्या से जूझ रहे हैं, उन्हें आज एक्सपर्ट की सलाह मिलने से राहत मिलेगी।
मिथुन राशि – आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। आज पेंडिंग वर्क को पूरा करने का दिन है, इसलिए आप मन लगाकर काम करें। शादीशुदा रिश्तों में सुधार आएगा, जिससे घर का माहौल खुशहाल रहेगा। जो लोग किसी शारीरिक समस्या से जूझ रहें हैं , आज उनको एक्सपर्ट की सलाह मिलने से वो तकलीफ दूर हो जाएगी।
कर्क राशि – आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहेगा। आपके अधिकतर कार्य पूरे होंगे, जिससे आप आगे का प्लान तैयार कर पाएंगे। ऑफिस के किसी काम से आपको बाहर जाना पड़ सकता है, जहां आप अपनी सूझ-बूझ से मामले को सुलझा लेंगे।
सिंह राशि – आज आपका दिन मिला-जुला रहने वाला है। बड़े और अहम फैसले में जल्दबाजी न करें, थोड़ी देर रुककर सोच-विचार करें। समाज सेवा से जुड़े व्यक्तियों को आज मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। परिवार में शांति बनाए रखने के लिए अपनी वाणी पर थोड़ा कंट्रोल रखें।
कन्या राशि – आज का दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा रहेगा। काम की अधिकता के कारण शारीरिक परिश्रम भी करना पड़ सकता है। आज आप माता-पिता से अपने मन की बात शेयर कर सकते हैं, जिसमें वे आपका सपोर्ट करेंगे।
तुला राशि – आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। बिजनेस करने वालों को आज बड़ा धन लाभ होगा और घर में सुख-सुविधाओं की बढ़ोतरी होगी। आज आपका दोस्त आपसे मदद मांग सकता है, उसकी मदद करके आपको खुशी मिलेगी।
वृश्चिक राशि – आज आपका दिन संभावनाओं से भरा रहेगा। व्यापारिक मामलों में किसी भी व्यक्ति को हस्तक्षेप न करने दें और अपने विवेक से काम लें। उधार के लेन-देन से बचें और अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा, लेकिन बच्चों की तरफ से कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारी आपको संभालनी पड़ सकती है।
धनु राशि – आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आज आप व्यापारिक मामलों में किसी भी व्यक्ति को हस्तक्षेप न करने दें, अपने विवेक से काम लें। आज उधार के लेनदेन से बचें और अपने खर्चो पर नियंत्रण रखें। आपका दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा, बच्चों की तरफ से कुछ एक्स्ट्रा जिम्मेदारी आपको संभालनी पड़ सकती है।
मकर राशि – आज आपका दिन लाभप्रद रहेगा। आपके काम में आ रही रुकावटें आज दूर होंगी और आपको अन्य स्रोतों से भी आय की प्राप्ति होगी। जो लोग किसी कानूनी मामलों में उलझे हुए हैं, उन्हें आज राहत मिलने की संभावना है। माता-पिता के साथ मंदिर दर्शन करने जाने से मन को शांति मिलेगी।
कुम्भ राशि – आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। बिजनेस में बड़ा धन लाभ होगा और पारिवारिक माहौल खुशनुमा बना रहेगा। इस राशि के छात्र पढ़ाई में कड़ी मेहनत करेंगे, जिसके जल्द ही उन्हें बढ़िया परिणाम देखने को मिलेंगे। ऑफिस के किसी काम से यात्रा करनी पड़ सकती है, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी।
मीन राशि – आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। आप काम को पूरी ईमानदारी और शिद्दत से करने का प्रयास करेंगे, जिसमें सहकर्मियों का योगदान भी रहेगा। किसी कोर्ट-कचहरी के केस में आज आपको जीत मिलने के योग बन रहे हैं। अचानक घर पर मेहमानों के आने से घर की महिलाओं का काम बढ़ सकता है।

