छत्तीसगढ़
Trending

दलदलसिवनी में गंदगी फैलाने पर 4 डेयरी संचालकों पर 4500 रुपये जुर्माना, निगम की सख्त चेतावनी

जोन 9 ने मोवा में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा सड़क किनारे फेंके गए मेडिकल वेस्ट की सफाई करवाई

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर – आज नगर पालिक निगम रायपुर में प्राप्त जनशिकायत को तत्काल संज्ञान में लेकर आयुक्त विश्वदीप द्वारा दिए गए आदेशानुसार और अपर आयुक्त स्वास्थ्य  विनोद पाण्डेय द्वारा दिए गए निर्देशानुसार नगर निगम जोन 9 स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जोन कमिश्नर  संतोष पाण्डेय के नेतृत्व और जोन स्वास्थ्य अधिकारी  बारोन बंजारे उमेश नामदेव, स्वच्छता निरीक्षक  भोला तिवारी की उपस्थिति में वस्तुस्थिति की जानकारी लेने जोन 9 क्षेत्र अंतर्गत कुशाभाऊ ठाकरे वार्ड क्रमांक 7 के अंतर्गत दलदलसिवनी आवासीय क्षेत्र में संचालित डेयरी संचालकों द्वारा में नाली में गोबर बहाये जाने और गन्दगी फैलाये जाने की जनशिकायत स्थल पर सही पायी गयी और जोन कमिश्नर के निर्देश पर जोन स्वास्थ्य अधिकारी ने दलदलसिवनी स्थित डेयरी संचालक संजय कुमार यादव पर 500 रूपये, जितेन्द्र यादव और विकास यादव पर 1-1 हजार रूपये और डेयरी संचालक गौरीशंकर यदु पर स्थल पर उन्हें भविष्य के लिए कड़ी कार्यवाही की चेतावनी देते हुए तत्काल 2000 रूपये इस प्रकार चार सम्बंधित डेयरी संचलकों पर कुल 4500 रूपये का ई जुर्माना किया. नगर निगम जोन 9 स्वास्थ्य विभाग की ओर से जोन 9 जोन कमिश्नर ने सम्बंधित डेयरी संचालकों को नोटिस जारी कर निगम क्षेत्र आवासीय सीमा क्षेत्र से बाहर अपनी डेयरियों को शीघ्र स्वतः शिफ्ट कर लेने कहा है, अन्यथा की स्थिति में डेयरी के सभी मवेशियों को जप्त कर डेयरियों में सीलबंदी की कड़ी कार्यवाही करने की चेतावनी सम्बंधित डेयरी संचालकों को दी है. इसी प्रकार आज नगर निगम जोन 9 स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा जोन अंतर्गत सुंदरी नगर मोवा में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा सड़क किनारे मेडिकल वेस्ट फेंके जाने की जनशिकायत का वहाँ सफाई करवाकर त्वरित निराकरण जोन के स्तर पर आयुक्त और अपर आयुक्त स्वास्थ्य के निर्देश पर जोन 9 जोन कमिश्नर के निर्देश पर जनहित में जनस्वास्थ्य सुरक्षा की दृष्टि से किया.

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका