RADA
मनोरंजन

Entertainment news : इस वजह से सोशल मीडिया की इस्तेमाल नहीं करती हैं जया बच्चन

Entertainment news : इस वजह से सोशल मीडिया की इस्तेमाल नहीं करती हैं जया बच्चन

अभिनेत्री और सांसद जया बच्चन अक्सर अपने बयानों और प्रतिक्रियाओं को लेकर चर्चा में रहती हैं। वे हर मुद्दे पर बेबाकी से अपनी राय रखती हैं। हालांकि, जया बच्चन सोशल मीडिया का इस्तेमाल नहीं करती हैं। इसके बावजूद उनके बयान हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। फिलहाल जया बच्चन अपने नातिन नव्या नवेली नंदा के पॉडकास्ट शो ‘व्हाट द हेल नव्या सीजन 2’ में नजर आ रही हैं। हाल ही में शो के नए एपिसोड का प्रोमो जारी किया गया, जिसमें जया बच्चन ने सोशल मीडिया से दूर रहने की वजह का खुलासा किया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गौरतलब है कि जया बच्चन परिवार की एक मात्र सदस्य हैं, जो सोशल मीडिया से दूर रहती हैं। ‘व्हाट द हेल नव्या सीजन 2’ में इस पर बात करते हुए जया बच्चन कहा, ‘दुनिया पहले से ही हमारे परिवार के बारे में काफी कुछ जानती है। इसे हमें इंस्टाग्राम पर शेयर करने की जरूरत नहीं है’।

जया बच्चन प्रोमो में टेक्नोलॉजी के बारे में भी बात करते नजर आ रही हैं। प्रोमो में जया कह रही हैं, ‘जब मैं छोटी थी तो हमें कॉल बुक करना पड़ता था। तब दो प्रकार की कॉल होती थीं, एक सामान्य और दूसरा इमरजेंसी कॉल। यदि आप अपने बॉयफ्रेंड से बात करनी होती थी तो लोग इमरजेंसी कॉल करते थे।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका