RADA
छत्तीसगढ़
Trending

जोन 3 में स्वच्छता जागरूकता अभियान: कचरा इधर-उधर फेंकने पर 3 लोगों पर 700 रुपये जुर्माना

रायपुर- स्वच्छ भारत मिशन अभियान अंतर्गत महापौर मीनल चौबे स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष  गायत्री सुनील चंद्राकर, आयुक्त  विश्वदीप के निर्देश पर रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र के सभी 10 जोनो के 70 वार्डो में सफाई मित्रों, स्वच्छता दीदियों एवं जोन स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों द्वारा रामकी कम्पनी के कर्मचारियों के साथ मिलकर प्रतिदिन नागरिको के मध्य सफाई अभियान विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर चलाते हुए नागरिकों को सफाई के प्रति जागरूक बनाया जा रहा है। स्वच्छता जागरूकता अभियान के अंतर्गत आज नगर निगम जोन 3 के तहत गुरू गोविंद सिंह वार्ड क्रमांक 29 में मयूर क्लब, ठाकुरबाड़ा बस्ती क्षेत्र में स्वच्छता दीदियो, सफाई मित्रों, जोन 3 स्वास्थ्य विभाग और रामकी कंपनी कर्मचारियों ने विभिन्न सार्वजनिक स्थलो की सफाई करवाकर कचरा उठवाकर स्वच्छता कायम की। वहीं घर -घर जाकर स्वच्छ भारत मिशन अभियान के अंतर्गत नागरिको को स्वच्छता के प्रति जागरूक बनाने अभियान चलाया और सभी नागरिकों को प्रतिदिन घरों का कचरा सफाई वाहन में देने की हिदायत दी, अन्यथा की स्थिति में ई जुर्माना करने की चेतावनी दी गयी, स्वच्छता दीदियों द्वारा सफाई वाहन में कचरा नहीं देकर इधर- उधर कचरा डालकर गन्दगी फैलाये जाने की जनशिकायत सही पाकर सम्बंधित 3 व्यक्तियों पर भविष्य के लिए उन्हें कड़ी चेतावनी देते हुए 700 रूपये ई जुर्माना वसूला। स्वच्छता दीदियों, सफाई मित्रो सहित निगम जोन 3 के स्वास्थ्य विभाग कर्मचारियों द्वारा नागरिको को स्वच्छ वार्ड और बस्ती क्षेत्र का सकारात्मक संदेश दिया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका