
निगम जोन 1 ने गोगांव मुख्य मार्ग में नाली के ऊपर किये गए अवैध निर्माण को तोड़ा
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!रायपुर- आज नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त विश्वदीप के निर्देश पर जोन 1 जोन कमिश्नर डॉक्टर दिव्या चंद्रवंशी के मार्गनिर्देशन और कार्यपालन अभियंता डी. के. पैकरा सहित जोन 1 नगर निवेश विभाग के सम्बंधित अधिकारियों की उपस्थिति में नगर निगम जोन 1 नगर निवेश विभाग द्वारा अभियान चलाकर जोन 1 अंतर्गत गोगांव मुख्य मार्ग में नाली के ऊपर कब्जा जमाकर किये गए अवैध निर्माण को जेसीबी मशीन की सहायता से तोड़ने की कार्यवाही की गयी. इसी प्रकार आज रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 9 के नगर निवेश विभाग द्वारा नगर निगम आयुक्त विश्वदीप के निर्देश पर जोन 9 जोन कमिश्नर संतोष पाण्डेय के मार्गनिर्देशन और कार्यपालन अभियंता अंशुल शर्मा सीनियर, सहायक अभियंता ओ. पी. वर्मा, उपअभियंता आशुतोष पाण्डेय की उपस्थिति में नगर निगम जोन 9 अंतर्गत कुशाभाऊ ठाकरे वार्ड क्रमांक 7 क्षेत्र अंतर्गत तालाब के पास अभियान चलाकर अवैध कब्जा हटाने की कार्यवाही की गयी.


