
5G स्मार्टफोन 14,999 रुपये से कम में दमदार अनोखे डिजाइन, फीचर्स के साथ बाजार में चर्चा
TECNO Pova 7 Pro 5G स्मार्टफोन अपने अनोखे डिजाइन, फीचर्स और किफायती कीमत के कारण बाजार में चर्चा का विषय बना हुआ है। इसकी कीमत 14,999 रुपये से शुरू होती है। आइए जानते हैं कि क्या यह स्मार्टफोन वाकई में एक पैसा वसूल है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!स्मार्टफोन का डिजाइन – TECNO Pova 7 5G का डिजाइन काफी आकर्षक है। इसके रियर में डेल्टा इंटरफ़ेस स्टाइल का कैमरा सेटअप है, जो इसे एक अलग पहचान देता है। इसके चारों ओर मिनी LED लाइट्स लगी हैं, जो जब फ्लैश करती हैं, तो यह फोन और भी आकर्षक लगने लगता है इसमें 6.78 इंच का FHD+ LTPS IPS डिस्प्ले है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसकी स्क्रीन 900 निट्स की हाई ब्राइटनेस और 396 PPI का सपोर्ट करती है, जिससे वीडियो देखने, गेमिंग और रीडिंग का अनुभव बेहतरीन होता है।
परफॉरमेंस – TECNO Pova 7 5G में MediaTek Dimensity 7300 Ultimate चिपसेट का उपयोग किया गया है, जो 4nm प्रोसेस टेक्नोलॉजी पर आधारित है। इसके साथ Mali-G615 GPU भी है। इस फोन में 8GB RAM के साथ 8GB वर्चुअल RAM का सपोर्ट दिया गया है, जिससे कुल मिलाकर 16GB RAM मिलती है।आप इसे 128GB और 256GB UFS 2.2 इंटरनल स्टोरेज के दो विकल्पों में खरीद सकते हैं।
बैटरी और चार्जिंग – Pova 7 5G में 6000mAh की बड़ी बैटरी है, जो 45W फास्ट चार्जिंग के साथ आती है। इसके अलावा, इसमें 30W वायरलेस चार्जिंग की सुविधा भी है। इस फोन का इस्तेमाल करते समय यह स्मूथ रहता है और हैवी यूज़ पर भी कोई समस्या नहीं आती। एक बार चार्ज करने पर यह फोन एक दिन आराम से चल जाता है।
सॉफ्टवेयर और AI फीचर्स – यह फोन Android 15 पर आधारित है और HiOS 15 पर चलता है। इसमें कई खास AI फीचर्स हैं, जैसे वॉइस इनपुट, स्मार्ट रिप्लाई और भारतीय भाषाओं में अनुवाद करने की क्षमता। ये सभी फीचर्स इसे उपयोग करने में और भी मजेदार बनाते हैं।
कैमरा सेटअप – फोटो और वीडियो के लिए TECNO Pova 7 5G में 50MP का प्राइमरी कैमरा है, जो 4K @30fps में शूट कर सकता है। इसमें पोर्ट्रेट, सुपर नाइट और स्लो मोशन जैसे फीचर्स भी हैं। फ्रंट में 13MP का सेल्फी कैमरा है, जो Vlog मोड, Dual Video और 4K वीडियो शूट करने की क्षमता रखता है। यह फोन कंटेंट क्रिएटर्स के लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है, खासकर लो लाइट में भी अच्छी तस्वीरें क्लिक करने की क्षमता के कारण।
कीमत और वेरिएंट
TECNO Pova 7 5G के दो वेरिएंट उपलब्ध हैं:
8 GB RAM + 128 GB ROM: ₹14,999
8 GB RAM + 256 GB ROM: ₹15,999

