“56वीं GST काउंसिल बैठक: निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में सुधारों पर हुई अहम चर्चा”

आज नई दिल्ली में माननीय केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी की अध्यक्षता में आयोजित जीएसटी काउंसिल की 56वीं बैठक में सहभागिता की। इस महत्वपूर्ण बैठक में #GST प्रणाली में होने वाले अनेक सुधारात्मक कदमों पर विस्तृत चर्चा की गई। आगामी समय में ये सुधार न केवल आमजन के जीवन में एक बड़ा बदलाव लाएगा, बल्कि व्यापार जगत और समग्र अर्थव्यवस्था को भी नई दिशा प्रदान करेगा। इस वर्ष आमजन को सहूलियत, उद्यमियों को बल और अर्थव्यवस्था को नई ऊर्जा प्रदान करने के लिए जीएसटी में व्यापक सुधारों का आह्वान आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने लाल किले की प्राचीर से किया था। यह बैठक उस संकल्प को साकार करने की दिशा में एक ऐतिहासिक और निर्णायक कदम सिद्ध होने जा रही है। इस बैठक में विभिन्न राज्यों के माननीय मुख्यमंत्रीगण एवं वित्त मंत्रीगण, राजस्व विभाग के सचिव, केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC) के अध्यक्ष एवं सदस्य तथा वित्त मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।



