छत्तीसगढ़
Trending
निगम जोन 8 जोन कमिश्नर ने हीरापुर क्षेत्र की सफाई, सड़क, पेयजल और स्कूल का किया प्रत्यक्ष निरीक्षण

रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त विश्वदीप के निर्देश पर आज नगर निगम जोन 8 जोन कमिश्नर राजेश्वरी पटेल ने रायपुर नगर पालिक निगम के नेता प्रतिपक्ष वीर सावरकर नगर वार्ड क्रमांक 1 के पार्षद सन्दीप साहू सहित जोन 8 जोन स्वास्थ्य अधिकारी गोपीचंद देवांगन, स्वच्छता निरीक्षक रितेश झा की उपस्थिति में जोन 8 क्षेत्र अंतर्गत वीर सावरकर नगर वार्ड क्रमांक 1 अंतर्गत हीरापुर क्षेत्र में सफाई, पेयजल, तालाब, सड़क, स्कूल का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया और सम्बंधित जोन अधिकारियों को इस सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश दिए।


