जॉब - एजुकेशन
Trending

बेरोजगार युवाओं के लिए छत्तीसगढ़ के इस जिले में 9 सितम्बर को लगेगी रोजगार मेला

एमसीबी। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था चिरमिरी, जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में योग्य अभ्यर्थियों और युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने हेतु भारत सरकार के निर्देशानुसार 09 सितम्बर 2025 को प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जाएगा। इस कैंपस ड्राइव में जीनस ऊर्जावान जीवन कंपनी द्वारा 100 से अधिक पदों पर टेक्नीशियन और सुपरवाइजर की भर्ती की जाएगी। भर्ती के लिए आईटीआई ट्रेड इलेक्ट्रीशियन और वायरमैन योग्य अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को 15,000 रुपए सीटीसी के साथ ट्रैवल अलाउंस भी प्रदान किया जाएगा। यह अवसर चिरमिरी सहित आस-पास के युवाओं के लिए रोजगार पाने का सुनहरा मौका है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper