
आज का राशिफल 6 सितंबर 2025: शनिवार को भाद्रपद माह की चतुर्दशी तिथि में जानें कैसा रहेगा आपका दिन
आज का राशिफल 6 सितंबर 2025: शनिवार को भाद्रपद माह की चतुर्दशी तिथि है। आज रात 10:55 बजे तक धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद शतभिषा नक्षत्र की शुरुआत होगी। सुबह 11:52 बजे तक अतिगण्ड योग रहेगा और फिर सुकर्मा योग लगेगा। करण की स्थिति देखें तो दोपहर 2:31 बजे तक गर करण और उसके बाद वणिज करण रहेगा। अब जानते हैं 12 राशियों का आज का हाल।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मेष राशि – आज जरूरी काम समय पर निपटाना बेहतर रहेगा। दोस्तों का साथ मिलेगा और परिवार में किसी गंभीर विषय पर चर्चा हो सकती है। संतान के व्यवहार से असंतोष हो सकता है। अचानक यात्रा के योग भी बन रहे हैं।
वृषभ राशि – कामकाज से मन पूरी तरह संतुष्ट नहीं रहेगा। वरिष्ठ या अधिकारी से मतभेद हो सकता है। धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। मकान की मरम्मत या इलेक्ट्रॉनिक सामान पर खर्च होने की संभावना है। काम का विस्तार करने के अवसर मिल सकते हैं।
मिथुन राशि – व्यवसाय में सफलता मिलने की संभावना है। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। सरकारी सेवा या प्रशासनिक पद पर कार्यरत लोग काम में सफल रहेंगे। पदोन्नति के योग हैं। लेकिन निवेश से पहले सोच-समझकर कदम उठाएं।
कर्क राशि – आज किसी भ्रम या अंधविश्वास से बचें, वरना नुकसान हो सकता है। कामकाज में सहयोग मिलेगा और अधूरे कार्य पूरे होंगे। धन में वृद्धि होगी। पिता के साथ मतभेद हो सकते हैं, इसलिए धैर्य बनाए रखें।
सिंह राशि – आय के नए स्रोत मिल सकते हैं। संतान के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। विवाह से जुड़े मामलों में सकारात्मक चर्चा हो सकती है। वाहन और मशीनरी का उपयोग सावधानी से करें। सेहत पर खर्च बढ़ सकता है। भूमि-भवन से जुड़े मामलों में फिलहाल कोई बड़ा बदलाव नहीं दिख रहा।
कन्या राशि – आज योजनाबद्ध तरीके से काम पूरे होंगे। कारोबार में नई योजना शुरू कर सकते हैं। शेयर बाजार या जोखिमपूर्ण निवेश से बचना उचित रहेगा। कर्मचारियों की लापरवाही से नुकसान हो सकता है। जीवनसाथी से चल रहे मतभेद कम हो सकते हैं।
तुला राशि – करियर में तरक्की के मौके मिलेंगे। संपत्ति या घर से जुड़े मामले सुलझ सकते हैं। मकान की मरम्मत या निर्माण में खर्च होगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात फायदेमंद साबित हो सकती है। वाहन खरीदने की योजना बन सकती है।
वृश्चिक राशि – किसी नए काम की शुरुआत करने से पहले पूरी जानकारी लेना जरूरी है। किसी संत या विद्वान का मार्गदर्शन मिलेगा। काम का बोझ अधिक रहेगा जिससे थकान हो सकती है। नौकरी में स्थानांतरण आपके लिए लाभकारी हो सकता है।
धनु राशि – आपकी प्रतिष्ठा और पहचान बढ़ेगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे, इसलिए सतर्क रहें। कारोबार में लाभ संभव है। संपत्ति से जुड़े महत्वपूर्ण समझौते हो सकते हैं। बहनों से मतभेद होने की संभावना है। मित्रों के साथ समय बितेगा।
मकर राशि – स्थितियां धीरे-धीरे आपके पक्ष में आ रही हैं। तनाव कम होगा और आर्थिक हालात में सुधार होगा। समाज में सम्मान बढ़ेगा। भाइयों से संबंध अच्छे रहेंगे। पुराने विवाद या अटके मामले सुलझ सकते हैं।
कुंभ राशि – जीवनसाथी से मतभेद की स्थिति बन सकती है, इसलिए संवाद पर ध्यान दें। जरूरी काम समय पर पूरे करें। परिवार के कार्यक्रमों में व्यस्तता रहेगी। घर बनाने से जुड़े कामों को लेकर उत्साह रहेगा। ससुराल से शुभ समाचार मिल सकता है।
मीन राशि -आज अचानक बड़े खर्च सामने आ सकते हैं। कामकाज का दबाव ज्यादा रहेगा। जल्दबाजी में लिया गया निर्णय नुकसान करा सकता है। परिवार में अनबन या विवाद से माहौल बिगड़ सकता है, इसलिए संयम से काम लें।

