अपराध
Trending

Crime News : रिकवरी एजेंट पर हमला , ऑफिस में शव मिला

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह रिकवरी एजेंट का शव उसके ऑफिस में पड़ा मिला। उसकी सिर कूचकर हत्या की गई थी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने फारेंसिक टीम के साथ घटनास्थल की जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पुलिस उपायुक्त दक्षिणी निपुण अग्रवाल ने बताया कि दादूपुर गांव में रहने वाला कुनाल शुक्ला (26) लाेन के वाहनाें की किस्त न अदा होने पर गाड़ियों की रिकवरी करता था। आज उसका शव दादूपुर में बने स्वास्तिक एसोसिएट ऑफिस में पड़ा मिला है। घटना की जानकारी तब हुई जब सुबह महिला सफाई करने के लिए ऑफिस पहुंची तो रिकवरी एजेंट कुनाल का खून से लथपथ शव देखकर उसने परिजनों को जानकारी दी। घटना का पता चलते ही मृतक के परिवारीजन और उसका सहयाेगी विवेक भी पहुंच गए। इधर, सूचना पाकर पुलिस भी माैके पर पहुंची और जांच के दाैरान घटनास्थल से एक सब्बल मिला।

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। शीघ्र ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper