पंजाब
Trending

मुख्यमंत्री मान ने प्रधानमंत्री मोदी से बाढ़ पीड़ितों के लिए बेहतर पैकेज की जताई उम्मीद

चंडीगढ़। स्वास्थ्य कारणों के चलते अस्पताल में उपचाराधीन पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पंजाब दौरे का स्वागत किया है।प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार की शाम पंजाब दौरे पर आ रहे हैं। वह यहां बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे।

प्रधानमंत्री के पंजाब आने से पहले सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी के कई मंत्री पत्रकार वार्ता के माध्यम से अपने-अपने विभागों में हुए नुकसान का ब्यौरा सार्वजनिक कर चुके हैं और पंजाब सरकार ने केंद्र से 20 हजार करोड़ के फौरी पैकेज की मांग की है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि मेरी तबीयत ठीक नहीं है, वरना मैं स्वयं आकर प्रधानमंत्री का सभी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में दौरा करवाता। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री पंजाब और पंजाबियों को इस प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान की भरपाई के लिए कोई अच्छा पैकेज या घोषणा करके जाएंगे।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper