अपराध
Trending

CG Crime News : 41 लाख से अधिक की राशि गबन करने वाले आरोपी गिरफ्तार

बीजापुर । जिले के थाना कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 41 लाख रुपये से अधिक की राशि गबन करने वाले आराेपित कैश कलेक्शन एजेंट लखेश्वर मांझी (उम्र 23 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपि‍त सीएमएस इन्फो सिस्टम लिमिटेड कंपनी में कैश कलेक्शन के रूप में कार्यरत था।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपि‍त लखेश्वर मांझी ने जून और जुलाई 2025 के दौरान डिलीवरी कंपनी से नगद राशि एकत्रित की, लेकिन 41 लाख 23 हजार 054 रुपये की राशि कंपनी के खाते में जमा नहीं करते हुए उसे अपने निजी कार्यों में खर्च कर दिया। जैसे ही कंपनी द्वारा रिपोर्ट दर्ज करवाई गई, थाना बीजापुर की टीम ने तत्परता दिखाते हुए आरोपि‍त को हिरासत में लेकर पूछताछ में गबन की बात स्वीकार कर ली है। पुलिस ने आरोपि‍त के विरुद्ध भारतीय दण्ड संहिता की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई उपरांत आराेपि‍त लखेश्वर मांझी काे आज मंगलवार काे न्यायिक रिमांड पर न्यायालय के समक्ष पेश किया है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper