देश-विदेश
Trending

Big News : एयर इंडिया और इंडिगो ने दिल्ली-काठमांडू मार्ग पर 4 उड़ानें रद्द की

नई दिल्‍ली। टाटा की अगुवाई वाली एयर इंडिया एयलाइंस और इंडिगो ने नेपाल में सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बीच हवाई अड्डे के बंद होने की वजह से मंगलवार को दिल्ली से काठमांडू के बीच अपनी चार उड़ानें रद्द कर दीं है।

नेपाल में बड़े पैमाने पर सरकार विरोधी प्रदर्शन के बीच एयर इंडिया का एक विमान मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्‍ली लौट आया, क्योंकि काठमांडू हवाई अड्डे पर धुआं देखा गया था। इंडिगो और नेपाल एयरलाइंस ने भी राष्ट्रीय राजधानी से काठमांडू के लिए अपनी उड़ानें रद्द कर दीं हैं, क्योंकि नेपाल की राजधानी स्थित त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।

इंडिगो ने एक यात्रा सलाह में कहा कि काठमांडू में मौजूदा स्थिति को देखते हुए हवाई अड्डे को परिचालन के लिए बंद कर दिया गया है। इसलिए काठमांडू आने-जाने वाली सभी उड़ानें फिलहाल स्थगित हैं। एयरलाइंस ने कहा है क‍ि यदि आपकी यात्रा प्रभावित होती है, तो आप हमारी वेबसाइट पर जाकर वैकल्पिक उड़ान का विकल्प चुन सकते हैं या धनवापसी का दावा कर सकते हैं।

इंडिगो ने कहा कि हम घटनाक्रम पर कड़ी नज़र रख रहे हैं और जल्द से जल्द परिचालन फिर से शुरू करने के लिए स्थानीय अधिकारियों के साथ समन्वय कर रहे हैं। ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम सलाह और अपडेट के लिए हमारे आधिकारिक चैनल देखते रहें। हम सामान्य परिचालन की बहाली की आशा करते हैं और आपके धैर्य और समझ के लिए तहे दिल से आभारी हैं।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper