
छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कामर्स एण्ड इंडस्ट्रीज की तिल्दा नेवरा इकाई का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
रायपुर। ऊर्जावान प्रदेशअध्यक्ष सतीश थौरानी ने तिल्दा प्रमुख संदीप खूबचंदानी व उनकी टीम को शपथ दिलाई व अपने अध्यक्षीय उदबोधन में व्यापारियों कल की समस्याओं – तुरंत हल करने की बात कही। वहीं टेक्स सरलीकरण के लिए केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण से दिल्ली में हुई लम्बी मुलाकात व चर्चा कर 36 गड़ के व्यापारियों की आवाज दिल्ली तक पहुंचाई व अपनी मांगों को सफलता पूर्वक मनवाकर व्यापारी भाइयो की आवाज बुलंद की। वहीं कार्यक्रम मुख्य अतिथि लाभचंद बाफना प्रदेश अध्यक्ष व्यापार । प्रकोष्ठ/पूर्व विधायक जी ने अपने उदबोधन में व्यापारी हितों की रक्षा व व्यापार में टैक्स की सरलता व जीएसटी कम होने की जानकारी दी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
वाइस चेयरमैन सीएम चेतन तारवानी जी ने व्यापारियों को भयमुक्त व्यापार करने का मंत्र दिया चेतन तारवानी जो जीएसटी नियमों के ज्ञाता है। जीएसटी की सूक्ष्मतम जानकारी दी व सभी को आश्वासन दिया कि चेम्बर सदैव व्यापारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।कार्यकारी अध्यक्ष द्वय राजेश वासवानी व जसप्रीत सलूजा ने भी अपने उदबोधन से युवा व्यापारी वर्ग में नई ऊर्जा का संचार किया। प्रदेश अध्यक्ष महिला चेम्बर डॉ. इला गुप्ता ने व्यापार जगत में महिलाओं की मागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया।
अतिथि के रूप में मंचस्थ समाज प्रमुख शमनलाल भाजपा नेता, अनिल अग्रवाल पालिका अध्यक्ष बन्द्रकला, खुमान वर्मा,. चेम्बर प्रदेश कोषाध्यक्ष निकेश बरडिया जी सलाहकार, चन्दर विधानी, संतोष बैद उपाध्यक्ष लोकेश जैन, पालिका उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी, राम पंजवानी, सुंदरलाल पंजवानी, विकास सुखवानी, मनीष प्रजापति जी ने मंच की शोभा बढ़ाई ।
कार्यक्रम के सूत्रधार प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश सेतपाल ने चेम्बर की इस टीम का हिस्सा होने पर गर्व की अनुभूति की व सतीश थौरानी को दूरदृष्टि व भविष्य की मजबूत योजना का चाणक्य बताया सनकी व्यापारियों के हितों के प्रति समर्पण भाव को सलाम किया सेतपाल ने कहा कि सतीश थौरानी उद्योगपति होने के बावजूद प्रतिदिन शाम 4 से 7 बजे अनवरत प्रदेश चेम्बर कार्यालय में बैठकर तत्काल समस्या निराकरण करते है ऐसा अध्यक्ष पाकर प्रदेश का हर व्यापारी अपने की सुरक्षित महसूस करता है। कार्यक्रम का समापन व आभार नवनियुक्त अध्यक्ष संदीप खूबचंदानी ने किया।

