छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ समेत पूर्वी भारत में भरी बारिश का अलर्ट

छत्तीसगढ़ में भारी बारिश…! 24 से 26 सितंबर तक अलर्ट जारी…रायपुर मौसम विभाग ने अभी-अभी जारी किया यहां देखें

रायपुर :- छत्तीसगढ़ समेत पूर्वी भारत के कई राज्यों में मौसम का मिजाज फिर बिगड़ने वाला है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने जानकारी दी है कि उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे उत्तर-पूर्वी क्षेत्रों में बने कम दबाव के क्षेत्र के चलते छत्तीसगढ़ में 24 सितंबर से 26 सितंबर तक भारी बारिश, आंधी और बिजली गिरने जैसी स्थितियाँ बन सकती हैं।

पूर्व-मध्य और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके प्रभाव से समुद्र की ओर से नम हवाएं छत्तीसगढ़ में दाखिल होंगी, जिससे प्रदेश के कई हिस्सों में जोरदार बारिश और आंधी-तूफान की गतिविधियां तेज होंगी। नया मौसमी सिस्टम बनने से 26 सितंबर तक लगातार मौसम खराब रह सकता है।
पूर्व-मध्य और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके प्रभाव से समुद्र की ओर से नम हवाएं छत्तीसगढ़ में दाखिल होंगी, जिससे प्रदेश के कई हिस्सों में जोरदार बारिश और आंधी-तूफान की गतिविधियां तेज होंगी। नया मौसमी सिस्टम बनने से 26 सितंबर तक लगातार मौसम खराब रह सकता है।

जीएसटी बचत उत्सव का जायजा लेने बाजार पहुंचे मुख्यमंत्री साय

इन जिलों में मौसम अधिक अस्थिर रहेगा

गरियाबंद

महासमुंद

रायपुर

बलौदा बाजार

जांजगीर-चांपा

रायगढ़

बिलासपुर

कोरबा

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही

बेमेतरा

मुंगेली

सरगुजा

सूरजपुर

कोरिया

बलरामपुर

मध्यम वर्षा की संभावना वाले जिले

सुकमा

बीजापुर

दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा

बस्तर

नारायणपुर

कोंडागांव

उत्तर बस्तर कांकेर

धमतरी

बालोद

राजनांदगांव

जशपुर

दुर्ग

कबीरधाम (कवर्धा)

सुझाव

इन इलाकों में जलभराव, फिसलन, और विजिबिलिटी में कमी हो सकती है। वाहन सावधानी से चलाएं, और बच्चों/बुजुर्गों को अनावश्यक बाहर ना निकलने दें।

इन जिलों में होगी झमाझम बारिश

अगले 24 घंटे में निम्न जिलों में गरज-चमक, आंधी और मूसलाधार बारिश की संभावना है-

सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, उत्तर बस्तर

https://pratidinrajdhani.in/web-stories/

धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, दुर्ग, बलौदा बाजार

बिजली गिरने का भी खतरा

मौसम विभाग ने गरज-चमक और बिजली गिरने को लेकर भी चेतावनी दी है। ग्रामीण क्षेत्रों में खुले स्थानों पर न जाएं, पेड़ के नीचे न रुकें और बिजली उपकरणों से दूरी बनाए रखें।

मौसम विभाग की सलाह

अनावश्यक यात्रा से बचें, खासकर बारिश प्रभावित जिलों में।

किसान फ़सल बचाव के लिए उपाय करें।

जलभराव, सड़कों पर फिसलन व ट्रैफिक बाधा की संभावना।

बिजली उपकरणों और मोबाइल चार्जिंग से सावधानी बरतें।

कैसा रहेगा मौसम 26 सितंबर तक?

24 सितंबर : बारिश सबसे ज्यादा सक्रिय; कई जिलों में भारी बारिश।

25 सितंबर : सिस्टम मध्य छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ेगा; रायपुर, दुर्ग संभाग में बारिश।

26 सितंबर : प्रभाव धीरे-धीरे कम होगा, लेकिन कुछ क्षेत्रों में बारिश बनी रह सकती है।

छत्तीसगढ़ के नागरिकों से सावधानी बरतने और मौसम विभाग के निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है। प्रशासन भी अलर्ट पर है और संभावित आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयारियां की जा रही हैं।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper