और जीवनशैली

चीनी की बजाय हेल्दी स्वीट्स, सेहत के लिए वरदान

वेब-डेस्क:- आजकल हर कोई सेहत को लेकर थोड़ा ज्यादा सजग हो गया है। मीठा तो सबको पसंद होता है, लेकिन चीनी अब हेल्थ के लिए खतरा मानी जा रही है। चीनी से मोटापा, डायबिटीज और दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में लोग अब नेचुरल और हेल्दी स्वीटनर्स की ओर रुख कर रहे हैं जो स्वाद भी देते हैं और सेहत भी नहीं बिगाड़ते। अगर आप भी चीनी की जगह कुछ बेहतर अपनाना चाहते हैं, तो ये हेल्दी विकल्प आपकी मदद कर सकते हैं।

चीनी के जगह, ये करे इस्तेमाल

शहद
शहद हर घर में आसानी से मिल जाता है और ये चीनी से कहीं बेहतर विकल्प है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो इम्युनिटी बढ़ाते हैं। हल्की सर्दी या गले में खराश हो, तो शहद राहत देता है। इसे आप चाय में, ब्रेड पर या गर्म पानी के साथ इस्तेमाल कर सकते हैं।

सोनल चौहान का ‘शेरा’ में दो पन्नों का पंजाबी मोनोलॉग – Pratidin Rajdhani

स्टेविया
अगर आपको डायबिटीज है और मीठा खाने का मन करता है तो स्टेविया एकदम सही है। ये एक नेचुरल प्लांट बेस्ड स्वीटनर है जिसमें कैलोरी नहीं होती। स्वाद में ये चीनी जितना ही मीठा होता है, लेकिन सेहत के लिए नुकसान नहीं करता।

खजूर
खजूर यानी डेट्स एक बेहतरीन हेल्दी स्वीटनर है। इसमें नैचुरल शुगर होती है जो शरीर को तुरंत एनर्जी देती है। आप इसे स्मूदी, मिठाई या शेक में डाल सकते हैं। इसमें आयरन और फाइबर भी होते हैं, जो शरीर के लिए फायदेमंद हैं।

गुड़
गुड़ तो हम सभी ने बचपन में खूब खाया है। यह एक देसी और हेल्दी विकल्प है जिसमें बहुत सारे मिनरल्स होते हैं। सर्दियों में गुड़ का सेवन शरीर को गर्म रखता है और पाचन भी बेहतर करता है। इसे आप चाय या खीर में डाल सकते हैं।

मेपल सिरप
अगर आप कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं तो मेपल सिरप भी अच्छा ऑप्शन है। इसका स्वाद थोड़ा अलग होता है लेकिन मिठास भरपूर होती है। इसे आप ओट्स, पैनकेक या मिठाई में इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें कुछ जरूरी मिनरल्स भी होते हैं जो शरीर के लिए अच्छे हैं।

अब जब इतने हेल्दी और स्वादिष्ट विकल्प मौजूद हैं, तो चीनी से दूरी बनाना और आसान हो गया है। बस थोड़ा समझदारी से चुनाव करें और हेल्दी लाइफ की तरफ एक और कदम बढ़ाएं।

डिस्क्लेमर:- प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

 

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper