RADA
छत्तीसगढ़

बच्चों के अधिकारों और सुविधाओं में लापरवाही पर आयोग सख्त

वेब-डेस्क :- छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा द्वारा दिनांक 07 अक्टूबर 2025 को चंद्रपुर (जिला सक्ति) स्थित स्थानीय खेल मैदान तथा आयुष्मान आरोग्य मंदिर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का औचक निरीक्षण किया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में नोटिस जारी
उल्लेखनीय है कि विगत दिनों आयोग द्वारा राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित खेल मैदानों की दशा एवं बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता को लेकर नोटिस जारी किया गया था। इसी क्रम में चंद्रपुर के स्थानीय नागरिकों द्वारा प्राप्त शिकायतों के आधार पर आयोग की अध्यक्ष ने स्वयं स्थल का निरीक्षण कर स्थिति का प्रत्यक्ष जायजा लिया।

सख्त कार्यवाही का निर्देश
निरीक्षण के दौरान गंभीर अनियमितताएँ और व्यवस्थागत कमियाँ पाई गईं, जिन पर आयोग द्वारा त्वरित संज्ञान लेते हुए प्रकरण दर्ज किया गया है तथा संबंधित विभागों को सख्त कार्यवाही के निर्देश जारी किए गए हैं।
जिनमे खेल मैदान, चंद्रपुर – पाई गई प्रमुख कमियाँ: जलभराव, समतलीकरण, बच्चों के खेलने हेतु निर्धारित मैदान का उपयोग भारी वाहनों की पार्किंग व असामाजिक गतिविधियों के लिए किया जा रहा है, मैदान क्षेत्र गंदगी से ग्रस्त पाया गया।

यह भी पढ़ें…  दक्षिण अफ्रीका में भारत ने किया बेनकाब , कहा-दुनिया के हर बड़े आतंकी हमले के पीछे पाकिस्तान – Pratidin Rajdhani 

स्वच्छता एक गंभीर विषय
प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, चंद्रपुर – पाई गई प्रमुख कमियाँ: स्वच्छ पेयजल की अनुपलब्धता, साफ-सफाई एवं शौचालयों की स्थिति अत्यंत दयनीय,स्टाफ की कमी, कचरा प्रबंधन में लापरवाही, बेड एवं प्रसूति कक्ष की दुर्दशा, गीले गद्दे, गंदी चादरें और हाइजीन का अभाव गंभीर चिंता का विषय है।

रहेगी आयोग की निगरानी
आयोग द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों व विभागों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर सुधारात्मक कार्यवाही के निर्देश जारी किए गए हैं। आयोग ने स्पष्ट किया है कि बच्चों के अधिकारों की रक्षा एवं मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए नियमित निरीक्षण एवं निगरानी जारी रहेगी।

Raipur News, Chhattisgarh News, Epaper, Daily Hindi Morning Newspaper – Pratidin Rajdhani – प्रतिदिन राजधानी

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका