मनोरंजन

OTT Release: थिएटर्स के बाद एक नहीं 2 ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आ रही Jolly LLB 3

अक्षय कुमार और अरशद वारसी स्टारर फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ हाल ही में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी।

वेब-डेस्क :- अक्षय कुमार और अरशद वारसी स्टारर फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ हाल ही में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी। फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला हैं. वहीं अब सिनेमाघरों में जबरदसर प्रदर्शन के बाद ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने को तैयार है। आइए इस लीगल ब्लैक कॉमेडी फिल्म की ओटीटी रिलीज के बारे में जानते हैं। फिल्म में अक्षय कुमार और अरशद वारसी के साथ ही सौरभ शुक्ला, अमृता राव, हुमा कुरैशी, गजराज राव, सीमा बिस्वास, राम कपूर लीड रोल में हैं। खास बात ये है कि फिल्म एक नहीं 2 ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही है।

दो-दो प्लेटफॉर्म पर फिल्म होगी रिलीज़

19 सितंबर को सिनेमघरों में रिलीज हुई कोर्टरूम ड्रामा ‘जॉली एलएलबी 3’ आज भी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। वहीं ओटीटी पर भी इसका इंतजार बेसब्री से हो रहा है. खुशखबरी ये है कि फिल्म जल्द ही ओटीटी पर दस्तक देने वाली है। बता दें कि ‘जॉली एलएलबी 3’ एक नहीं 2 ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है। इसे आप 14 नवंबर से जियो हॉटस्टार और नेटफ्लिक्स पर देख सकेंगे। हालांकि मेकर्स की तरफ से अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

यह भी पढ़े … आज से 17 अक्टूबर तक रहेगा प्रभावी, तीन राशियों के लिए है शुभ संकेत – Pratidin Rajdhani

फिल्म की जानकारी

अक्षय कुमार-अरशद वारसी की फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ को दर्शकों से अच्छा रिस्पांस मिला है। यह शानदार कोर्टरूम ड्रामा फिल्म है, जो किसानों से जुड़े मुद्दे को उजागर करती हैं। फिल्म में किसानों की जमीन से जुड़ा मुद्दा दिखाया जाता है। अक्षय कुमार और अरशद वारसी, दोनों साथ में मिलकर किसानों को न्याय दिलाते हैं। कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई है। बता दें कि फिल्म का पहला पार्ट 2013 में आया था, जिसमें अरशद वारसी लीड रोल में थे। दूसरा पार्ट 2017 में आया था, जिसमें अक्षय कुमार लीड रोल में थे। वहीं तीसरे पार्ट में दोनों स्टार्स साथ में जॉली का किरदार निभाते नजर आ रहे हैं।

Raipur News, Chhattisgarh News, Epaper, Daily Hindi Morning Newspaper – Pratidin Rajdhani – प्रतिदिन राजधानी

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button