अपराध

शिक्षा के मंदिर में फ़ैल रही दरिंदगी, 7 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म

राजधानी जयपुर से एक बेहद शर्मनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।

जयपुर: राजधानी जयपुर से एक बेहद शर्मनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गांधी नगर थाना क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल में शनिवार को एक युवक ने 7 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ स्कूल के टॉयलेट में दुष्कर्म किया। घटना के दौरान बच्ची ने शोर मचाया, जिसके बाद स्कूल स्टाफ मौके पर पहुंचा और आरोपी को पकड़कर पुलिस को सूचना दी।

दीवार फांदकर स्कूल में घुसा आरोपी

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक स्कूल की दीवार फांदकर परिसर में घुसा और टॉयलेट में छिपकर बैठ गया। जैसे ही 7 वर्षीय बच्ची टॉयलेट गई, युवक ने उसे दबोच लिया और डरा-धमका कर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनकर स्कूल स्टाफ तुरंत मौके पर पहुंचा और युवक को पकड़ लिया। इसके बाद स्कूल प्रशासन ने पुलिस और बच्ची के परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

यह भी पढ़े : संस्थापक की पुण्यतिथि पर नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन – Pratidin Rajdhani

शराब के नशे में था आरोपी

गांधी नगर थानाधिकारी भजनलाल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आरोपी युवक शराब के नशे में था। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।

स्कूलों की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

इस घटना के बाद स्कूलों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। सवाल यह है कि आखिर एक बाहरी व्यक्ति कैसे स्कूल परिसर में घुसा और टॉयलेट तक पहुंच गया? शिक्षा विभाग और स्कूल प्रशासन की लापरवाही इस दर्दनाक घटना की बड़ी वजह मानी जा रही है।

पुलिस कर रही जांच, बच्ची की काउंसलिंग जारी

पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है। पीड़ित बच्ची का मेडिकल परीक्षण करवाया गया है और उसकी मानसिक स्थिति को देखते हुए काउंसलिंग की व्यवस्था की जा रही है।

Raipur News, Chhattisgarh News, Epaper, Daily Hindi Morning Newspaper – Pratidin Rajdhani – प्रतिदिन राजधानी

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper