देश-विदेशमनोरंजन

नहीं रहे कॉमेडी किंग और अंग्रेजों के ज़माने के जेलर

नहीं रहे कॉमेडी किंग और अंग्रेजों के ज़माने के जेलर नाम से मशहूर दिग्गज अभिनेता गोवर्धन असरानी का निधन हो गया है।

न्यूज़ डेस्क :- कॉमेडी किंग और अंग्रेजों के ज़माने के जेलर के नाम से मशहूर दिग्गज अभिनेता गोवर्धन असरानी का निधन हो गया है। ऐसा कहा जा रहा है कि लंबी बीमारी के बाद वह इस दुनिया को छोड़कर चले गए हैं। वह मुंबई के आरोग्या निधि अस्पताल में भर्ती थे और सांताक्रूज के श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार हुआ जिसमें उनके परिवार वाले शामिल थे। निधन से पहले असरानी ने अपना आखिरी पोस्ट किया था। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लोगों को दिवाली की बधाई दी थी। असरानी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा था हैप्पी दिवाली।

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मरीजों और अस्पताल स्टाफ के साथ मनाई दिवाली – Pratidin Rajdhani

मिडिया रिपोर्ट के मुताबिक असरानी के मैनेजर ने बताया कि अंतिम संस्कार सोमवार शाम को शास्त्री नगर, सैंटाक्रूज में हुआ। उन्होंने यह भी बताया कि असरानी काफी समय से बीमार थे।

रिपोर्ट्स में बताया गया है कि असरानी अपनी मौत के बाद बहुत ताम-झाम नहीं चाहते थे। ऐसे में उन्होंने अपनी पत्नी से कहा था कि डेथ के बाद वह इसकी न्यूज भी शेयर न करे। यही वजह है कि परिवार ने उनका अंतिम संस्कार भी चुपचाप कर दिया।

Raipur News, Chhattisgarh News, Epaper, Daily Hindi Morning Newspaper – Pratidin Rajdhani – प्रतिदिन राजधानी

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper